Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए CM, विजय रूपाणी की जगह लेंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bhupendra Patel
, रविवार, 12 सितम्बर 2021 (17:36 IST)
गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। पटेल (55) को रविवार को यहां सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा।

रूपाणी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की थी। पटेल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य की घाटलोडिया सीट से चुनाव जीते थे। उन्होंने कांग्रेस के शशिकांत पटेल को हराया था।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुत्ते की शक्ल में बछड़े का जन्म, लोगों का हुजूम उमड़ा