Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुत्ते की शक्ल में बछड़े का जन्म, लोगों का हुजूम उमड़ा

हमें फॉलो करें कुत्ते की शक्ल में बछड़े का जन्म, लोगों का हुजूम उमड़ा
, रविवार, 12 सितम्बर 2021 (17:19 IST)
यूपी के पीलीभीत में एक गाय ने कुत्ते की शक्ल के बछड़े को जन्म दिया। लोगों को जैसे ही इसकी सूचना हुई तो वहां हुजूम उमड़ पड़ा। इस अनोखे बछड़े को देखकर हर कोई हतप्रभ था। अंधश्रद्धा के चलते लोग इसे कुदरत का करिश्मा बताते हुए चढ़ावा भी चढ़ाने लगे और वे इसे किसी अवतार से कम नहीं समझ रहे हैं।

 
गाय मालिक केदारी लाल का कहना है कि इससे पहले भी उसकी गाय ने बच्चे को जन्म दिया, जो गाय के शक्ल और सूरत जैसी थी। लेकिन इस बार एक अनोखा रूप देखने को मिला, जो कुत्ते के जैसा है। यह सब देखकर वह खुद अचंभे में है। केदारी लाल के घर पर गांव वालों का तांता लगा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात के नए CM बने भूपेन्द्र पटेल, BJP की रणनीति ने एक बार फिर चौंकाया