Publish Date: Sun, 12 Sep 2021 (16:06 IST)
Updated Date: Sun, 12 Sep 2021 (16:09 IST)
श्रीनगर। श्रीनगर के खानयार इलाके में एक आतंकवादी हमले में रविवार को एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते बताया कि करीब 1.35 बजे के आसपास आतंकवादियों ने खानयार में एक पुलिस नाका पार्टी पर गोलीबारी की जिसमें खानयार पुलिस थाने के परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) उपनिरीक्षक अर्शद अहमद घायल हो गए।
घायल अधिकारी को इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल भेजा गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।