133 साल पुराने Statue of Liberty से ज्यादा हुई Statue of Unity के पर्यटकों की संख्या, रोजाना पहुंच रहे हैं 15000 दर्शक

Webdunia
शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (12:26 IST)
नई दिल्ली। अनावरण के सालभर बाद ही स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) को रोजाना देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या अमेरिका के 133 साल  पुराने स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी (Statue of Liberty) के पर्यटकों से ज्यादा हो गई है। गुजरात स्थित इस स्मारक को देखने औसतन 15000 से अधिक पर्यटक  रोज पहुंच रहे हैं।
 
सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड ने एक बयान में कहा है कि 1 नवंबर, 2018 से 31 अक्टूबर, 2019 तक पहले साल में  रोजाना आने वाले पर्यटकों की संख्या में औसतन 74 फीसदी वृद्धि हुई है और अब दूसरे साल के पहले महीने में पर्यटकों की संख्या  औसतन 15036 पर्यटक प्रतिदिन हो गई है।
 
ALSO READ: आप नहीं जानते होंगे लौहपुरुष सरदार पटेल के बारे में 10 खास बातें
 
बयान में कहा गया है कि सप्ताहांत के दिनों में यह 22,430 हो गई है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को देखने रोजाना  10000 पर्यटक पहुंचते हैं। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा है। यह  दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।
यह प्रतिमा गुजरात में केवड़िया कॉलोनी में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के समीप है। भारतीय मूर्तिकार राम वी सुतार ने इसका  डिजाइन तैयार किया था। पहली बार वर्ष 2010 में इस परियोजना की घोषणा की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2018  को उसका अनावरण किया था।
 
सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड ने इस स्मारक के पर्यटकों की संख्या में वृद्धि का श्रेय जंगल सफारी, बच्चों के न्यूट्रीशन पार्क,  कैक्टस गार्डन, बटरफ्लाई गार्डन, एकता नर्सरी, नदी राफ्टिंग, बोटिंग आदि जैसे नए पर्यटक आकर्षणों को दिया है।
 
उसने कहा कि इन अतिरिक्त पर्यटक आकर्षणों से नवंबर, 2019 में पर्यटकों की रोजाना संख्या में उछाल आया। उसने यह भी कहा कि इस साल 30 नवंबर तक केवडिया में 30,90,723 पर्यटक पहुंचे और 85.57 करोड़ रुपए का राजस्व मिला। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

अगला लेख