राजस्थान भाजपा में बवाल, वसुंधरा समर्थकों ने बनाई अलग टीम

Webdunia
शनिवार, 9 जनवरी 2021 (14:56 IST)
जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस के बाद अब भाजपा में बवाल मचा हुआ है। वरिष्‍ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे सिंधिया के समर्थकों ने राज्य के 26 जिलों में अपनी अलग टीम बना ली है। 
 
वसुंधरा राजे समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पेज भी बनाया गया है जिसमें साल 2023 में अगला लक्ष्य मुख्यमंत्री के तौर पर वसुंधरा राजे को बनाए जाना रखा है। इतना ही नहीं वसुंधरों समर्थक पदाधिकारियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई है।
 
इस मामले पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने हाल में दिल्ली जाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी उनके साथ थे। 
 
पूनिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी में ऐसी समर्थकों द्वारा टीम घोषित करने की कोई परंपरा नहीं है। वसुंधरा समर्थकों ने कई जिलों में अपनी टीम खड़ी कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व को इस संबंध में जानकारी है, हमें आलाकमान की ओर से जैसा आदेश मिलेगा, वैसा ही करेंगे।
 
हालांकि भाजपा में यह गुटबाजी नई नहीं है। वसुंधरा राजे सिंधिया और सतीश पुनिया में मतभेद की खबरें कई बार सामने आई है। ऐसा माना जाता है कि 2020 में जब सचिन पायलट और उनके साथ विधायक कांग्रेस से नाराज चल रह थे तब उनको भाजपा में लाकर सत्ता परिवर्तन का प्लान भी इन दोनों के मतभेदों की वजह से ही असफल रहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

अब वे हमारे साथ नहीं, शशि थरूर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान ने मचाई हलचल, क्या होने वाली है CWC से छुट्टी

सड़क हादसों में 6 कांवड़ियों की मौत, 20 अन्य घायल

Air India crash: AAIB ने अनुभवी पायलट आरएस संधू को हादसे की जांच में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया

दुबई-स्पेन यात्रा से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- भोपाली अंदाज में हुआ दौरे का समापन

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन

अगला लेख