Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

7 दिसंबर : किसान आंदोलन से लेकर इन बड़ी खबरों पर रहेगी देशभर की नजर

हमें फॉलो करें 7 दिसंबर : किसान आंदोलन से लेकर इन बड़ी खबरों पर रहेगी देशभर की नजर
, सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (08:59 IST)
नई दिल्ली। कृषि आंदोलन का आज 12वां दिन है। किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है, जिसे विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है। प्रधानमंत्री मोदी आज आगरा को मेट्रो परियोजना की सौगात देंगे। दक्षिण की प्रसिद्ध अभिनेत्री विजयशांति आज भाजपा में शामिल होने वाली हैं। कर्नाटक में गोकशी विधेयक पेश किया जाएगा।
 
किसान आंदोलन का 12वां दिन : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को दिल्ली सीमा स्थित जारी आंदोलन का 12वां दिन है और मंगलवार को किसानों ने भारत बंद बुलाया है। किसानों के समर्थन में अब तक कई राजनीतिक दल आ गए हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने भी साथ देने की बात कही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सिंधु बॉर्डर जाएंगे।
webdunia
आगरा को मेट्रो की सौगात : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस जरिए आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की शुरुआत करेंगे। 8 मार्च 2019 को कानपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आगरा मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास किया था। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।

विजय शांति भाजपा में होंगी शामिल : तेलुगु अभिनेत्री विजयशांति कांग्रेस को छोड़कर आज भाजपा में शामिल होंगी। खुशबू के बाद वे दक्षिण भारत की दूसरी अभिनेत्री हैं जो भाजपा में शामिल होंगी।
webdunia
कर्नाटक में गौकशी-रोधी विधेयक : कर्नाटक में आज से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में गौकशी-रोधी विधेयक आज पेश किया जाएगा। बीएस येदियुरप्पा सरकार ने चुनाव घोषणापत्र में किया था वादा। खबरों के मुताबिक कानून में उत्तरप्रदेश एवं गुजरात में लागू कड़े प्रावधानों को भी शामिल किया जाएगा।

जम्मू कश्मीर में डीसीसी चुनाव का चौथा चरण : जम्मू- कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चौथे चरण के चुनाव आज है। इसमें  249 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला सात लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे। चौथे चरण में 34 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दोपहर 2 बजे तक होगा। इनमें से 17 सीटें जम्मू मंडल में और 17 कश्मीर में हैं। डीडीसी चुनावों के अलावा खाली पड़ी 50 सरपंच सीटों और 216 रिक्त पंच सीटों पर भी उपचुनाव होगा। ये सीटें डीडीसी निर्वाचन क्षेत्रों के तहत आती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लंदन पहुंची किसान प्रदर्शन की आग, प्रदर्शन करते कई गिरफ्तार