Hanuman Chalisa

Bihar Board Topper : भोजपुर की बेटी टॉपर, जानिए क्या है प्रिया का सपना?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (10:01 IST)
File Photo
  • डॉक्टर बनकर गरीबों की मदद करना चाहती हैं प्रिया
  • मैट्रिक परीक्षा में 482 अंक लाकर प्रिया बिहार में 7वें स्थान पर
  • पिता दुकानकार और मां सरकारी टीचर हैं
मैट्रिक परीक्षा में 482 अंक लाकर पूरे बिहार में 7वां स्थान पर आकर भोजपुर की बेटी प्रिया कुमारी ने बिहार का नाम रौशन किया है। बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा रविवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें भोजपुर जिले के दो छात्राओं ने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है।

पहली छात्रा जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के मेला रोड निवासी अनिल कुमार की 14 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी है। जिन्होंने मैट्रिक में 482 अंक लाकर पूरे बिहार में 7वां स्थान और भोजपुर जिले में टॉप में शामिल होकर पूरे जिले का नाम रौशन किया है। प्रिया कुमारी के पिता अनिल कुमार कपड़ों की दुकान है और उनकी माता सीमा गुप्ता सरकारी टीचर है। वहीं प्रिया शुरू से ही पढ़ाई में ज्यादा समय बिताती थी।

यूट्यूब से ली मदद : प्रिया कुमारी ने बताया कि अपनी पढ़ाई एक से तीन तक ज्ञान मंदिर और उसके बाद यूनिवर्सल 10+2 पब्लिक स्कूल से मैट्रिक तक की पढ़ाई की है। वहीं प्रिया कुमारी ने बताया कि स्कूल और कोचिंग के अलावा घर में 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थी। इसके अलावा घर की बड़ी बहन सिमरन और प्रिया की माता भी पढ़ाई में मदद किया करते थे। उसके बाद अगर को चीज समझ नहीं आती थी, तो उसे यूट्यूब की मदद से समझ लिया करती थी। वहीं प्रिया कुमारी को पढ़ते देख उनकी माता सीमा गुप्ता भी उनको घर के काम काज से दूर रखती थी।

ये है प्रिया का सपना : प्रिया ने बताया कि मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के बाद अब वो आगे चलकर डॉक्टर की पढ़ाई करना चाहती हैं। डॉक्टर बनने का कारण भी प्रिया ने बताया। उसने बताया कि बिहिया प्रखंड में एक भी अच्छे डॉक्टर नहीं है, किसी की तबीयत बिगड़ती है तो शहर की ओर जाना पड़ता है। जिसकी वजह से प्रिया कुमारी डॉक्टर की पढ़ाई करना चाहती है। ताकि गांव के गरीब लोगों की कम खर्च में इलाज किया जा सके और ग्रामीणों की मदद की जा सके। वहीं प्रिया कुमारी की बड़ी बहन सिमरन अभी B.SC 1 और एक आर्यन कुमार छठी कक्षा का छात्र है।

कितने अंक मिले प्रिया को : बता दें कि प्रिया कुमारी ने मैट्रिक में कुल 482 अंक प्राप्त किए है। जिसमें हिन्दी 98, संस्कृत 99, गणित 96, विज्ञान 94, सामाजिक विज्ञान 95 अंक मिले है। इसके साथ ही अंग्रेजी में भी 89 नंबर मिला है। वहीं प्रिया कुमारी के जिला टॉप और बिहार में 7वां स्थान पाने के बाद प्रिया का पूरा परिवार में खुशी की लहर है।
Edited By Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

अगला लेख