बिहार सीएम नीतीश कुमार ने मांगी माफी, भाजपा इस्तीफे पर अड़ी

Webdunia
बुधवार, 8 नवंबर 2023 (11:28 IST)
Nitish Kumar news in hindi : विधानसभा में सेक्स एजुकेशन संबंधी बयान पर बवाल मचने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी बात से लोगों को किसी प्रकार का ठेस पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं। मुझे खुद पर शर्म आ रही है। मैं अपनी निंदा खुद करता हूं, अपनी बात को वापस लेता हूं। हालांकि भाजपा नीतीश के इस्तीफे की मांग पर अड़ गई है।

इस मुद्दे पर भाजपा सदस्यों के सदन में आसन के समक्ष आकर हंगामा करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों को आदेश आया होगा कि मेरी निंदा करो तो मैं अपने उस शब्द को वापस लेता हूं... और आप जो भी मेरी निंदा करें मैं आपका अभिनंदन करता हूं।

आपने (विपक्षी सदस्यों ने) कहा कि मुख्यमंत्री शर्म करें, मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं, मैं इसके लिए दुख प्रकट कर रहा हूं। मैं इन सारी चीजों को वापस लेता हूं।
 
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री ने जनसंख्या को नियंत्रित करने में महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए राज्य विधानसभा में एक विवरण पेश किया कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संबंध बनाने के दौरान रोक सकती है।
 
उन्होंने कहा कि पति के कृत्यों के कारण अधिक बच्चे जन्म लेते हैं। हालांकि, एक शिक्षित महिला जानती है कि उसे कैसे रोकना है... यही कारण है कि जन्म लेने के मामलों में कमी आ रही है।
 
मुख्यमंत्री की बात सुनकर भाजपा MLC निवेदिता सिंह फूट फूटकर रोने लगी। उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगी कि इस तरह के क्लिप्स देखने को ना मिले, जिससे महिला शर्मसार ना हो। उन्होंने कहा कि CM ने महिलाओं का अपमान किया, ये संगत का असर है। महिला आयोग ने भी बयान पर आपत्ति दर्ज कराई।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

वसुंधरा राजे सिंधिया को क्या RSS बनाना चाहता है भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष?

अरविंद केजरीवाल पर क्यों भड़कीं स्वाति मालीवाल, कहा बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं

रियासी आतंकवादी हमले पर एक्शन में NIA, जम्मू-कश्मीर के 2 जिलों में छापेमारी

सुनील जाखड़ का भाजपा को बड़ा झटका, पंचायत चुनाव से पहले अध्यक्ष पद से इस्तीफा

गुजरात में तमिलनाडु से तीर्थयात्रियों को ला रहा वाहन बाढ़ में फंसा, बचाव अभियान जारी

अगला लेख