पांच चरणों में हो सकते हैं बिहार चुनाव

Webdunia
शुक्रवार, 4 सितम्बर 2015 (22:49 IST)
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की जल्द घोषणा हो सकती है जो पांच चरणों में संपन्न होने की संभावना है और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक चरण में अर्धसैनिक बलों के करीब 50-50 हजार जवान तैनात किए जाएंगे।
 
चुनाव आयोग ने अगले महीने संभावित चुनावों के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर आज गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की।
 
सूत्रों ने कहा कि मतदान के प्रत्येक चरण के लिए अर्धसैनिक बलों की करीब 500 कंपनियों (प्रत्येक कंपनी में करीब 100-100 जवान) की मांग की गई है और गृह मंत्रालय जरूरी बल मुहैया कराएगा।
 
चुनावों के दौरान केंद्रीय बलों के अलावा राज्य पुलिस भी व्यापक रूप से तैनात रहेगी। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग अगले कुछ दिन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। (भाषा)

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग