बिहार के मंत्री जी ने कहा, ‘मोदी जी की वजह से आप सब जिंदा हैं’, वीडियो हो गया वायरल

Webdunia
सोमवार, 1 अगस्त 2022 (13:35 IST)
पटना, बिहार के मंत्री और भाजपा नेता राम सूरत राय कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की है। पीएम मोदी की इस तारीफ के बाद वे सुर्खियों में आ गए हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया में वारयरल हो रहा है।

एक वीडियो में, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं, ‘आज अगर आप सभी जिंदा हैं, तो नरेंद्र मोदी की वजह से जिंदा हो।’ वीडियो संभवत: पिछले हफ्ते मुजफ्फरपुर जिले में बनाया गया, जहां से राय ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘विकास का काम हो रहा है। लोगों की और आकांक्षाएं हैं।

मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। सरकार एक व्यवस्था के तहत चलती है। जानमाल और आपदा की व्यवस्था करने के बाद जो राशि बचती है, उससे विकास कार्य किया जाता है। पिछले दो-तीन साल में कोरोना (वायरस संक्रमण) के कारण अर्थव्यवस्था बिगड़ी है। पाकिस्तान और अन्य जगहों पर कोविड द्वारा की गई तबाही को देखें। हम लोग प्रधानमंत्री द्वारा टीके लगवाए जाने और अर्थव्यवस्था को संभालने के कारण बच गए।

मंत्री हाल के दिनों में इस तरह की कई टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। इससे पूर्व राय ने केंद्र की सशस्त्र बल में भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध कर रहे लोगों को कथित तौर पर ‘आतंकी’ करार दिया था। मंत्री ने पिछले महीने 100 से अधिक अधिकारियों के तबादलों और पदस्थापन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘वीटो’ के खिलाफ अपने आक्रोश के कारण भी सुर्खियां बटोरी थीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख