ऑर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार, 271 लड़कियों को किया रेस्क्यू, 23 महिलाओं समेत 191 आरोपी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 3 जुलाई 2025 (23:50 IST)
Prostitution case in name of orchestra : बिहार पुलिस ने पिछले 6 महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों में तलाश अभियान चलाकर 271 लड़कियों को मुक्त कराया है, जिनका शोषण किया जा रहा था और देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था।  इस अवधि के दौरान बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर किए गए कुल 506 लड़कों को भी मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गईं 153 लड़कियों का शोषण किया जा रहा था और उन्हें ऑर्केस्ट्रा समूह में नाचने के लिए मजबूर किया जाता था, जबकि 118 लड़कियों को जनवरी 2025 से देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था। पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 23 महिलाओं समेत 191 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर किए गए कुल 506 लड़कों को भी मुक्त कराया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मुक्त कराई गईं 153 लड़कियों का शोषण किया जा रहा था और उन्हें ऑर्केस्ट्रा समूह में नाचने के लिए मजबूर किया जाता था, जबकि 118 लड़कियों को जनवरी 2025 से देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था। पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 23 महिलाओं समेत 191 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ALSO READ: IT इंजीनियर से दोस्ती गांठी, फिर यौन शोषण किया, 64 लाख रुपए भी हड़पे
बयान में कहा गया है, रोहतास, सीवान, सारण, बेतिया, गोपालगंज और बेगूसराय में पुलिस और एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) के सदस्यों द्वारा संयुक्त तलाश के बाद नाबालिग लड़कियों और लड़कों को मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गईं लड़कियों में से ज्यादातर नेपाल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब और मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं।
ALSO READ: सिरमौर में शिक्षक ने ही किया 24 छात्राओं का यौन शोषण, आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में
इसमें कहा गया है कि लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेलने के लिए विभिन्न जिलों में कम से कम 231 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और ऑर्केस्ट्रा समूहों में जबरन नृत्य कराने और शोषण करने के संबंध में 14 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

Weather Update : मंडी में बादल फटने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई, 31 लापता लोगों की तलाश जारी

विदेशी मुद्रा व्यापार धोखाधड़ी मामला : ED ने स्पेन में 131 करोड़ रुपए की नौका और 2 मकान जब्त किए

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

कोरोना वैक्‍सीन का दस्तावेजीकरण अच्छी तरह हुआ, कठोर परीक्षण किए गए : आईपीए

अरविंद केजरीवाल का ऐलान- अब किसी पार्टी से गठबंधन नहीं, गुजरात में AAP अकेले लड़ेगी चुनाव

अगला लेख