Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, कई घायल

हमें फॉलो करें पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, कई घायल
, गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (17:55 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के निकट गुरुवार शाम बीकानेर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। घटना स्थल पर 50 एम्बुलेंस भेजी गई हैं। 

  • रेल हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि।  
  • 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 16 यात्रियों की हालत गंभीर। 
  • बीकानेर एक्सप्रेस के 12 डिब्बों को नुकसान पहुंचा है। 
  • रेलवे ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश।
  • हेल्पलाइन नंबर : पटना जंक्शन- 9341506016, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन- 7388898100, दानापुर- 7759070004, सोनपुर-  9771429999 
  • राहत-बचाव कार्य जारी। अंधेरा होने से राहत कार्य में मुश्किल। 
  • शाम 5 बजे के पास जलपाईगुड़ी की डोमीहानी में हुआ हादसा। 
  • रेलवे के सेफ्टी कमिशनर करेंगे हादसे की जांच। 
  • रेलवे के डीजी (सेफ्टी) घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। 
जानकारी के मुताबिक दुर्घटना शाम 5 बजे के लगभग जलपाईगुड़ी के पास हुई। झटका लगने के बाद ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन गुवाहाटी जा रही थी। जलपाईगुड़ी के कलेक्टर ने 3 लोगों के मरने की पुष्टि की है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। कई डिब्बों में फंसे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि ट्रेन 12  डिब्बे पटरी से उतर गए। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है। डिब्बों को गैस कटर से काटा जा रहा है। अंधेरा होने से रेसक्यू में दिक्कत आ रही है। इस हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर : 81340554599 जारी किया गया है।

प्रधानमंत्री ने ली जानकारी : इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ जारी बैठक के बीच रेल दुर्घटना से संबंधित जानकारी ली। (फोटो ट्‍विटर)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहले रेमडेसिवीर की थी लहर, अब Molnupiravi है चर्चा में, क्‍या है ये, क्‍या कोरोना के इलाज में है जरूरी?