त्रिपुरा में बिप्लब बनेंगे मुख्‍यमंत्री, शपथ 8 मार्च को

Webdunia
सोमवार, 5 मार्च 2018 (18:15 IST)
अगरतला। त्रिपुरा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी-इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) की गठबंधन सरकार के आठ मार्च को देश के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में शहर के सबसे बड़े स्टेडियम में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने की संभावना है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने पहले ही यह घोषणा की है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बिप्लव कुमार देब त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री होंगे जो देश में भाजपा शासित 20वां राज्य होगा।


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और कई अन्य केन्द्रीय मंत्रियों समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। भाजपा संसदीय बोर्ड ने पहले ही यह घोषणा की है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बिप्लव कुमार देब त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री होंगे जो देश में भाजपा शासित 20वां राज्य होगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसा, भाजपा विधायक आज रात एक बैठक में अपना नेता चुनेंगे और कल सरकार के गठन के लिए औपचारिक दावा राज्यपाल को सौंपेंगे। इस बीच भाजपा के गठबंधन के साथी आईपीएफटी की कल रात पार्टी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें उपमुख्यमंत्री के पद की मांग की गई। आईपीएफटी नेताओं ने कहा कि 1993 के बाद से राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं बना है।

आईपीएफटी ने इस मांग को दोनों दलों की होने वाली बैठक में उठाने की मांग की। भाजपा-आईपीएफटी ने शनिवार को घोषित हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में 43 सीटें जीतकर अभूतपूर्व समर्थन हासिल किया है, जिसके साथ ही राज्य में 25 वर्ष पुराने मार्क्सवादी शासन का भी अंत हो गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

पर्यावरण विभाग पर भारी अफसरशाही, सिया अध्यक्ष-प्रमुख सचिव के बीच चरम पर टकराव, FIR की सिफारिश

कैसा होता है 'मांसाहारी दूध' और क्यों है भारत और अमेरिका के बीच विवाद का कारण

कौन हैं ग्रैंड मुफ्ती ऑफ इंडिया जिन्होंने रुकवाई नर्स निमिषा प्रिया की फांसी? पहले भी रह चुके हैं चर्चा में

ट्रंप की चेतावनी के बाद मुश्किल में यूक्रेन, हमले तेज कर सकता है रूस

Odisha : कॉलेज छात्रा की मौत पर बीजद के बालासोर बंद से जनजीवन प्रभावित

अगला लेख