CAG रिपोर्ट को लेकर BJP ने उठाया सवाल, क्या केजरीवाल खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं

कहा कि केजरीवाल सुपर मुख्यमंत्री की तरह काम कर रहे हैं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 13 जनवरी 2025 (16:34 IST)
BJP's question to Kejriwal: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली सरकार द्वारा कैग रिपोर्ट विधानसभा में पेश नहीं करने को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और उनसे सवाल किया कि क्या वे खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं।ALSO READ: Delhi Election : दिल्ली को AAP ने किया बर्बाद, वादों को पूरा करने में विफल रही सरकार, BJP ने केजरीवाल पर साधा निशाना
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने उठाया सवाल : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार सरकार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पेश करनी होती है, जो उसके राजस्व और व्यय की जांच करती है, लेकिन आप सरकार ने ऐसा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि क्या वे (केजरीवाल) खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं?ALSO READ: Excise Policy Scam को लेकर BJP का दावा, CAG Report ने खोली अरविंद केजरीवाल की पोल
 
आप का अराजकतावादी चरित्र संवैधानिक व्यवस्था में फैल रहा : उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी का अराजकतावादी चरित्र संवैधानिक व्यवस्था में फैल रहा है और केजरीवाल सुपर मुख्यमंत्री की तरह काम कर रहे हैं। कैग ने अपनी रिपोर्ट में आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की कुछ नीतियों की सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के लिए आलोचना की है जिसमें अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति भी शामिल है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

Himachal Pradesh : जर्मनी में MBA कर रहा युवक लापता, परिवार ने CM सुक्खू से लगाई यह गुहार

Iran Vs Israel : ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

मुख्‍यमंत्री कैंप कार्यालय में धामी ने कर्मचारियों के साथ किया योग

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

ईरान को एक और झटका, हैकरों ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से उड़ाए करीब 8 अरब

अगला लेख