बड़ा हमला, प्रियंका बिगाड़ रही हैं उत्तर प्रदेश का माहौल

Webdunia
सोमवार, 30 दिसंबर 2019 (13:03 IST)
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर उत्तर प्रदेश पुलिस को बेवजह बदनाम करने और राज्य का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है।
 
पांडे का कहना है कि कांग्रेस और उसके नेता असामाजिक और अराजक तत्वों के साथ खड़े हैं। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर खास बातचीत में कहा की कांग्रेस बिना कारण नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही है। यह कानून किसी की भी नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए बना है।
 
नागरिकता संशोधन बिल सबसे पहले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने तैयार कराया था। भाजपा ने केवल उनकी सरकार के काम को आगे बढ़ा बढ़ाया है। पांडे ने कहा कि प्रियंका गांधी परिवार शुरू से ही सुरक्षा घेरा तोड़ता रहा है। चाहे राजीव गांधी हों या सोनिया या राहुल गांधी, सभी समय-समय पर सुरक्षा घेरा तोड़ते रहे हैं।
ALSO READ: प्रियंका गांधी ने शेयर किया पुलिस अधिकारी का धमकी देने वाला वीडियो
उन्होंने सवाल किया कि प्रियंका गांधी सीएए, एनपीआर का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों के साथ क्यों खड़ी हैं? आंदोलन के दौरान हिंसा करने वाले, कानून तोड़ने वालों के साथ गांधी परिवार की हमदर्दी क्यों हैं, इसे स्पष्ट करना चाहिए। आंदोलनकारियों के घर जाकर  उनके प्रति सहानुभूति दिखाना क्या ठीक है? इसका जवाब कांग्रेसी नेताओं को देना होगा। विपक्ष भ्रम फैलाकर देश के विकास की प्रगति में रोड़ा बन रहा है। पूरे देश में अफवाह फैलाकर आंदोलन किया जा रहा है और हिंसा फैलाई जा रही है। देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। 
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने अपना संकल्प पत्र देश की जनता के सामने रखकर वोट मांगे थे, जिसमें जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का वायदा किया था। पार्टी अपने वादों को पूरा कर रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi Assembly Election 2025 : आयकर छूट का दांव दिल्ली चुनाव में कितना आएगा काम, बजट में बिहार को तवज्जो

बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, धीरेन्द्र शास्त्री को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तगड़ा जवाब

Budget 2025 : मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल

जयराम रमेश ने बताया, कैसे पटरी से उतर गया निर्मला सीतारमण का बजट?

कभी घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी जिनकी बनाई साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए उनकी प्रेरक कहानी

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की विवादित फिल्म 'दिल्ली दंगे' के खिलाफ याचिका

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

Delhi Elections : प्रधानमंत्री का 'मोदी की गारंटी' पर जोर, भाजपा की जीत का भरोसा

LIVE: बजट पर निर्मला सीतारमण बोलीं, हमने मध्यम वर्ग के लोगों की आवाज सुनी

वसंत पंचम स्नान से पहले एक्शन में CM योगी, अमृत स्नान के लिए कैसी है महाकुंभ में तैयारी?

अगला लेख