भाजपा का बड़ा आरोप, जनता ने जिन्हें खारिज किया, उन्होंने चुराया जनादेश

Webdunia
मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (19:34 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिवसेना, NCP और कांग्रेस गठजोड़ के सरकार बनाने की संभावना के बीच भाजपा ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा चुनाव में लोगों ने जिन पार्टियों को खारिज कर दिया, उन्होंने जनादेश चुराने के लिए हाथ मिला लिया है।
 
भाजपा ने जरूरी संख्या बल नहीं होने के बावजूद सरकार गठन करने के अपने फैसले की विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना को भी खारिज कर दिया।
 
भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्ह राव ने कहा कि राकांपा नेता अजित पवार से आश्वासन मिलने के बाद भलमनसाहत से ऐसा किया गया।
 
राव ने शिवसेना पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का समर्थन नहीं होता तो उसकी संख्या दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाती, लेकिन सत्ता की राजनीति में विचारों की तिलांजलि देते हुए उसने चुनाव बाद की स्थिति का लाभ उठाया।
 
महाराष्ट्र में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत शनिवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को इस पद से अपना इस्तीफा देते हुए कहा कि उनके पास पर्याप्त संख्या (विधायकों की) नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख