आलोचना से नहीं घबराए कांग्रेस : रविशंकर प्रसाद

Webdunia
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017 (18:17 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कांग्रेस पर राजनीतिक दल कम एक  परिवार की भक्ति का दल बनकर रह जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी की टिप्पणी से तिलमिला रही कांग्रेस को आलोचना से घबराना नहीं चाहिए और मोदी की  आलोचना से पहले उसे अपने घर में झांकना चाहिए। 
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि कांग्रेस को आलोचना से घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने  कहा कि मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई  चर्चा का उत्तर देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर जो कहा था कि उसमें गलत  क्या कहा था। 
 
उन्होंने कहा कि सिंह 10 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री रहे और उनके कार्यकाल में करीब 12  लाख करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। थल, जल, नभ, वायु, पाताल और पृथ्वी के किसी भी  तत्व को नहीं छोड़ा गया था। हर जगह भ्रष्टाचार हुए। सिंह को देश को इसका जवाब देना  चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंह की तथाकथित विश्वसनीयता का भ्रष्टाचार छिपाने के लिए एक परिवार ने उपयोग किया। 
 
प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस यह मानती है कि देश को चलाने का विधिमान्य अधिकार सिर्फ एक  ही परिवार के पास है और पूरी कांग्रेस पार्टी का स्वभाव पूरी तरह से परिवार भक्ति में है।  कांग्रेस अब एक राजनीतिक दल न होकर, एक परिवार की भक्ति का दल बनकर रह गया है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात उपचुनाव में भाजपा को लग सकता है झटका, बंगाल में टीएमसी को बढ़त

UP : खाकी वर्दी के साथ खोटा काम, मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक

मुख्‍यमंत्री धामी से मिले पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी

सिरमौर में शिक्षक ने ही किया 24 छात्राओं का यौन शोषण, आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

इंदौर में इंडिगो के विमान में निकली तकनीकी खराबी, 1 घंटे की देरी से गंतव्य के लिए हुआ रवाना

अगला लेख