BJP ने केजरीवाल के आवास के बाहर किया प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता

दिल्ली के पूर्व आप मंत्री कैलाश गहलोत ने भी किया विरोध

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (14:53 IST)
Protest outside Kejriwal's residence: राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके द्वारा पहले इस्तेमाल किए गए आधिकारिक बंगले के नवीनीकरण में 'अत्यधिक आलीशान वस्तुओं' का इस्तेमाल किया गया।ALSO READ: कौन हैं कैलाश गहलोत, खुद को बताया था केजरीवाल का हनुमान, क्यों छोड़ा AAP का साथ?
 
भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया : पुलिस ने बताया कि उसने प्रदर्शन में भाग लेने वाले भाजपा के कुछ नेताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किसी को भी कानून-व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं है। भाजपा सूत्रों ने दावा किया कि उनकी दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हिरासत में लिया गया है।ALSO READ: Delhi : महिलाओं को जल्द मिलेंगे 1000 प्रतिमाह, अरविंद केजरीवाल बोले कर रहा हूं प्रबंध
 
दिल्ली के पूर्व आप मंत्री कैलाश गहलोत ने भी विरोध किया : सचदेवा के अलावा विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता और भाजपा सांसदों ने फिरोज शाह रोड स्थित केजरीवाल के मौजूदा आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस सप्ताह की शुरुआत में आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।ALSO READ: AAP छोड़ने के 1 दिन बाद कैलाश गहलोत BJP में हुए शामिल, केजरीवाल पर किया कटाक्ष
 
केजरीवाल ने इस साल अक्टूबर में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगला खाली कर दिया था। भाजपा ने बंगले के पुनर्निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगाया है और दावा किया है कि इसमें अत्यधिक महंगे सामान का इस्तेमाल किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साध कहा, ट्रंप के साथ मुनीर का भोज भारतीय कूटनीति के लिए बड़ा झटका

ईरान के पास कौन सी हाइपरसोनिक मिसाइलें हैं जिससे खौफ खाते हैं अमेरिका और इजराइल?

पाक सेना प्रमुख मुनीर के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, भारत के कट्‍टर दुश्मन के लिए कह दी बड़ी बात

लाड़ली बहनों को दीपावली से हर माह मिलेंगे 1500 रुपए, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा एलान

ईरान इजराइल युद्ध में रूस की एंट्री, क्या सीजफायर करा पाएंगे पुतिन?

अगला लेख