Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा का हिन्दुत्व 'चोरी' का, 2024 में होगा सत्ता परिवर्तन

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- 5 राज्य तय करेंगे देश की नियति

हमें फॉलो करें भाजपा का हिन्दुत्व 'चोरी' का, 2024 में होगा सत्ता परिवर्तन
, शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (20:34 IST)
अहमदनगर (महाराष्ट्र)। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता एवं राज्यसभा के सदस्य संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में परिवर्तन होगा तथा पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार और आंध्र प्रदेश देश की ‘नियति’ निर्धारित करेंगे। उन्होंने भाजपा के हिन्दुत्व को भी चोरी का बताया। 
 
राउत ने चीन की ‘घुसपैठ’ के बावजूद इस बारे में केंद्र सरकार की ‘चुप्पी’ के लिए इसकी आलोचना की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी राउत ने यहां एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि वर्ष 2024 के बाद देश में निश्चित रूप से सत्ता परिवर्तन होगा। मैं यह बहुत विश्वास के साथ कह सकता हूं।
 
उन्होंने कहा कि चुनावी लाभ के लिए हिंदू-मुस्लिम दंगों को भड़काना और भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बनाना भाजपा की ‘वास्तविक शक्ति’ है। राउत ने चीन पर केंद्र सरकार की ‘चुप्पी’ की आलोचना करते हुए कहा कि तो फिर देश में घुसपैठ करने पर भारत और चीन के बीच तनाव का माहौल क्यों नहीं बनाया जाता।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन पर एक शब्द भी नहीं बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हिंदुत्व ‘चोरी किया हुआ और फर्जी’ है। (एजेंसी/वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ONGC की त्रिपुरा इकाई ने किया रिकॉर्ड 1.675 अरब घन मीटर गैस उत्पादन