आतंकियों की पार्टी है BJP, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा निशाना, जानें क्यों कही यह बात

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 12 अक्टूबर 2024 (19:54 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी पार्टी को ‘‘अर्बन नक्सल गिरोह’’ द्वारा चलाये जाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘आतंकवादियों की पार्टी’’ है। खरगे ने आरोप लगाया कि वे ‘लिंचिंग’ करते हैं और लोगों को पीटते हैं तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदायों के लोगों पर अत्याचार करते हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए भाजपा की कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेता और विधानपरिषद सदस्य (एमएलएसी) एन रविकुमार ने पीटीआई से कहा कि देश में आतंकवाद और नक्सली गतिविधियों में करीब 80-90 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने इस विषय पर सर्वेक्षण और बहस कराने की चुनौती दी कि -- आतंकियों का समर्थक कौन है?
ALSO READ: जरूरत पड़ी तो हथियारों का पूरी ताकत से इस्तेमाल किया जाएगा, विजयादशमी पर बोले राजनाथ सिंह
रविकुमार ने केंद्र की (नरेन्द्र) मोदी सरकार के 10 साल की तुलना मनमोहन सिंह के दस साल के शासनकाल से करते हुए यह बात कही। खरगे ने मोदी की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘वे (मोदी) हमेशा से यह कहते रहे हैं। यहां तक कि वे अब भी यह कह रहे हैं। अब तक वह चुप बैठे थे, थोड़ा अब जान आने के बाद वह अर्बन नक्सल बोल रहे हैं। वह प्रबुद्ध और प्रगतिशील लोगों को अर्बन नक्सल बोल रहे हैं, वह कांग्रेस को भी ऐसा (अर्बन नक्सल) बोल रहे हैं। यह उनकी आदत है।’’
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उनकी अपनी पार्टी (भाजपा) आतंकवादियों की पार्टी है, वे लिंचिंग, लोगों को मारने में शामिल हैं, अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के मुंह में पेशाब करते हैं, आदिवासियों से बलात्कार करते हैं। उनकी पार्टी (भाजपा) आतंकवादियों की पार्टी है, वे इस तरह के कृत्य करने वाले लोगों का समर्थन करते हैं, और फिर दूसरों पर दोषारोपण करते हैं।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘मोदी को तो कोई हक नहीं है, जहां भी उनकी पार्टी की सरकार है, वहां अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदायों के लोगों पर, खास तौर पर आदिवासियों पर अत्याचार होते हैं। फिर वह (मोदी) कहते हैं कि अन्याय हो रहा है। क्या हुकूमत हमारी (कांग्रेस की) है? सरकार आपकी (भाजपा की) है, आप नियंत्रित कर सकते हैं। लेकिन मोदी की आदत है ऐसा बोलने की। वह देश और लोगों के बारे में कम, पार्टी के बारे में ज्यादा बोलते हैं।’’
 
भाजपा नेता रविकुमार ने दावा किया कि कांग्रेस के पास नक्सलियों और आतंकवादियों पर कोई स्पष्ट नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि वे (कांग्रेस) अप्रत्यक्ष रूप से एक विशेष समुदाय को खुश करने में लगे हुए हैं और इसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।
ALSO READ: दुर्बल और असंगठित रहना अपराध है, नागपुर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
उन्होंने कहा कि यह खरगे को खुली चुनौती है। हम बहस के लिए तैयार हैं। मोदी के शासनकाल के 10 वर्षों और केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दस वर्षों के दौरान की आतंकी और नक्सली गतिविधियों की तुलना करें। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान महिला माओवादी ढेर, हथियार और गोला बारूद बरामद

ट्रंप ने जताई पुतिन और जेलेंस्की के रुख के प्रति निराशा, जानें युद्ध समाप्त करने को लेकर क्या कहा

योगी ने दी ईद की बधाई, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का किया आह्वान

थानेदार संग सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान का लिपलॉक, AI जनरेटेड वीडियो वायरल, जांच के आदेश

ट्रंप की धमकी को ईरान ने दिखाया ठेंगा, मिसाइलें एक्टिव मोड में, क्या खुलेगा युद्ध का एक और मोर्चा?

अगला लेख