अग्निपथ योजना पर गरमाई बिहार की राजनीति, जदयू-भाजपा में दरार

Webdunia
बुधवार, 22 जून 2022 (13:10 IST)
पटना। सशस्त्र बलों में भर्ती संबंधी योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ बिहार में हिंसक विरोध भले ही एक सप्ताह के भीतर शांत हो गया हो लेकिन इसके चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और सहयोगी भाजपा के बीच पैदा हुई दरार गठबंधन पर गहरा असर डाल सकती है।
 
जदयू जिसने भाजपा के पिछले सप्ताह अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक विरोध-प्रदर्शन से निपटने में प्रशासन की विफलता के आरोप को अपने नेता के अपमान के रूप में लिया था, अब दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी के वक्त की समन्वय समिति को पुनर्जीवित करने पर जोर दे रहा है।
 
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने बताया कि उस समय राजग समन्वय समिति की अध्यक्षता हमारे नेता जॉर्ज फर्नांडीस करते थे। हर महीने बैठक होती थी। अब इस तरह के मंच की अनुपस्थिति में लोग एक-दूसरे से कहने के बजाय मीडिया के सामने अपने मतभेद व्यक्त करते हैं।
 
त्यागी ने बिहार में भाजपा नेताओं द्वारा जदयू नेता पर टीका-टिप्पणी करने पर भी कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जदयू में किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कभी भी असम्मानजनक भाव प्रकट नहीं किया है।
 
उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक, समान नागरिक संहिता और राष्ट्रव्यापी एनआरसी का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों की अलग-अलग विचारधाराएं हैं, लेकिन अक्सर भाजपा के नेता अपने विचारों को ऐसे व्यक्त करते हैं जो हमें और हमारे नेता पर कटाक्ष जैसा प्रतीत होता है।
 
जदयू नेता ने भाजपा के कई नेताओं द्वारा बिहार विधानसभा में संख्यात्मक रूप से श्रेष्ठ गठबंधन सहयोगी के रूप में खुद को पेश किए जाने पर भी नाराजगी जताई।
 
उन्होंने भाजपा को याद दिलाने की कोशिश की कि नवंबर 2005 में विधानसभा चुनाव के दौरान कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से राजग को निर्णायक जीत हासिल करने में मदद मिली थी और लालू प्रसाद यादव को पराजय का सामना करना पडा था।
उन्होंने कुछ भाजपा नेताओं के इस तर्क पर भी आपत्ति जताई कि नीतीश जिन्होंने कुछ साल पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू के साथ गठबंधन किया था, एक अविश्वसनीय सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि 2010 के विधानसभा चुनाव में हमने पूर्ण बहुमत से केवल सात कम 115 सीटें जीती थीं। हम सरकार बनाने में कामयाब रहे, भाजपा के साथ हम नहीं भी जा सकते पर हमने ऐसा नहीं किया।
 
इस बीच भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल जिनके घर पर पिछले सप्ताह विरोध प्रदर्शन करने वाली भीड़ ने हमला किया था और जिसके बाद उन्होंने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक है। अब कोई समस्या नहीं हैं। हमारी सभी शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने वर्तमान स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते करते हुए कहा कि दोनों पक्षों में यह वाकयुद्ध समाप्त होना चाहिए। मुझे इसमें जरा भी संदेह नहीं है कि यह गठबंधन अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल तक चलेगा। लेकिन विवाद से गलत संदेश जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

Rafale Fighter Jet : भारत में बनेगी राफेल की रीढ़, Dassault और TATA के बीच बड़ा समझौता

Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

अगला लेख