गुजरात उपचुनाव में भाजपा को लग सकता है झटका, बंगाल में टीएमसी को बढ़त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 23 जून 2025 (12:55 IST)
Assembly by-election results: भारत में सोमवार को चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर मतगणना चल रही है। गुजरात की 2 में से एक सीट भाजपा के हाथ से निकलती दिख रही है। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कालीगंज विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार 19 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। 
 
गुजरात की विसावदार सीट पर आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के किरीट पटेल से 16 हजार 500 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां 21 में से 20 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। ऐसे में आप उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। कांग्रेस उम्मीदवार नितिन रनवारिया बुरी तरह हारते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, गुजरात काडी सीट पर भाजपा के राजकुमार दानेश्वर चावड़ा ने निर्णायक बढ़त बना ली है। केरल नीलांबुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि लुधियाना में आम आदमी पार्टी के संजीव अरोरा 6 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।  
 
पश्चिम बंगाल में टीएमसी उम्मीदवार आगे : पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सात दौर की गणना के बाद तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अलीफा अहमद को 32,308 वोट हासिल हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार काबिल उद्दीन शेख ने 13,144 वोट हासिल किए। भाजपा के उम्मीदवार आशीष घोष तीसरे स्थान पर हैं जिन्हें 11,987 वोट हासिल हुए।
 
उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई और गणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। फरवरी में तृणमूल कांग्रेस के विधायक नसीरुद्दीन अहमद के अचानक निधन के कारण कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। उनकी बेटी अलीफा अहमद (38) को तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर इस सीट से उतारा गया है।
 
कालीगंज में उपचुनाव 19 जून को हुआ था और शाम पांच बजे तक दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार 69.85 प्रतिशत मतदान हुआ था। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर, मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा था।
(एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव परिणाम घोषित, गुजरात में आप के इटालिया जीते

पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम में 97 राष्ट्र विरोधी गिरफ्तार, सीएम ने दी थी टांगें तोड़ने की धमकी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में होगा रतलाम RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन

क्‍या है दुनिया का ट्रेड रूट hormuz strait, अगर ईरान ने लॉक कर दिया तो बंद हो जाएगा भारत और दुनिया का तेल

ईरान-इजराइल की जंग से क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

अगला लेख