भाजपा सांसद बोले, ईसाई मिशनरी के इशारे पर काम करती हैं सोनिया

Webdunia
रविवार, 22 अप्रैल 2018 (12:06 IST)
बलिया। भाजपा सांसद भरत सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईसाई मिशनरी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।
 
बलिया से भाजपा सांसद भरत सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया है कि ईसाई मिशनरी ही कांग्रेस को नियंत्रित करती है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ईसाई मिशनरी के इशारे पर ही काम करती हैं।
 
उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरी से देश की एकता को खतरा है। पूर्वोत्तर भारत ईसाई  मिशनरी के प्रभाव में है। पूर्वोत्तर में लोगों के ईसाई बनने से लोकतंत्र कमजोर हुआ है। दुनिया की सबसे शक्तिशाली संस्था यानी ईसाई मिशनरी जिस तरह का षड्यंत्र रच रही है, वह बहुत बड़ी चुनौती है।
 
उल्लेखनीय है कि सिंह ने पिछले दिनों देश में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को निशाना  बनाने के लिए भी ईसाई मिशनरी संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराया था।
 
भाजपा सांसद ने कहा कि न्यायमूर्ति बीएच लोया मामले में उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता और मीडिया से माफी मांगनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा ‍कि कांग्रेस का कभी लोकतंत्र में भरोसा नहीं रहा। इस पार्टी ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तिलांजलि देते हुए न्यायमूर्ति लोया की मृत्यु के मामले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की घेराबंदी की, लेकिन उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले से कांग्रेस बेनकाब हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

Honda ने मई में बेची 4 लाख से ज्यादा बाइक्स, क्या इस किफायती बाइक को बेचना किया बंद

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, 10 अधिकारियों पर गिरी गाज

कमल हासन के बयान से कर्नाटक हाई कोर्ट नाराज, येदियुरप्पा ने की माफी की मांग

toyota fortuner legender mild hybrid : साइलेंट ड्राइविंग, धांसू माइलेज, फॉर्च्यूनर का नया हाइब्रिड अवतार

अगला लेख