dipawali

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा आरोप, टीएमसी सांसद ने कहा बिहारी गुंडा

Webdunia
गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (14:45 IST)
मुख्य बिंदु
नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को लोकसभा में बिना किसी का नाम लिए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की एक सांसद ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी (IT) संबंधित संसदीय समिति की बैठक में उनके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
 
गोड्डा से लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे ने सदन में शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि संसद सदस्य के रूप में उनका यह 13वां वर्ष है, लेकिन बुधवार जिस तरह से संसदीय समिति की बैठक में तृणमूल कांग्रेस की सदस्य ने उनके लिए ‘बिहारी’ के साथ अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया, ऐसा इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया।
 
उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने इस देश को बनाने में मजदूरों की तरह काम किया है। सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह का जन्म इसी राज्य में हुआ था। गौतम बुद्ध ने भी बिहार में शिक्षा पाई थी।
 
इससे पहले दुबे ने ट्वीट कर बुधवार को भी इस विषय को उठाया था और तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ‘बिहारी गुंडा’ कहा था।
 
 
 
दुबे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के लिए ट्वीट में लिखा, 'आप की सांसद महुआ मोइत्रा की इस गाली ने उत्तर भारतीय व खासकर हिंदी भाषी लोगों के प्रति आपकी पार्टी की नफ़रत को देश के सामने ला दिया है।'
 
महुआ मोइत्रा का जवाब : दुबे के इन आरोपों को खारिज करते हुए महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, 'समिति की बैठक कोरम पूरा नहीं होने के कारण हुई ही नहीं थी। मैं किसी को गाली कैसे दे सकती हूं जो बैठक में मौजूद ही नहीं थे। उपस्थिति पंजी देख लीजिए।'
 
 
कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के कई सदस्य 'नागरिकों के आंकड़ों की सुरक्षा और निजता' पर चर्चा करने के लिए बैठे थे। सूत्रों के अनुसार इस समिति में शामिल भाजपा सदस्य बैठक में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने विरोध स्वरूप उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं किए। इस कारण बैठक के लिए जरूरी कोरम पूरा नहीं हो सका।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maithili Thakur : क्या सियासत की अग्नि परीक्षा में सफल हो पाएंगी मैथिली ठाकुर, अलीनगर की सीट कितनी आसान, क्या कहता है समीकरण

पाकिस्तान की 'बहादुर' सेना ने तालिबान के सामने किया सरेंडर, घंटों सड़कों पर घूमते रहे अफगानी टैंक

EV, बैटरी सब्सिडी से क्यों चिढ़ा चीन, भारत की WTO में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

शिवराज के घर धान की बोरी लेकर अचानक पहुंचे जीतू पटवारी, भावांतर का विरोध, जमकर नारेबाजी

गाजा में फिर भड़केगा युद्ध, Hamas ने लौटाए किसी और के शव, डोनाल्ड ट्रंप के Gaza Peace Plan की उड़ाई धज्जियां, Israel ने खाई खात्मे की कसम

सभी देखें

नवीनतम

मोदी योगी के नेतृत्व में विश्व पटल पर दिव्य स्वरूप में उभरी अयोध्या

लखीमपुर खीरी की माटी से बने 25 हजार इको फ्रेंडली दीयों से जगमगाएगी रामनगरी अयोध्या

अयोध्या दीपोत्सव, 56 घाटों पर 28 लाख दीप सजाने की तैयारी

राजद और कांग्रेस पर योगी का प्रहार, यह फर्जी वोट डलवाएंगे, चेहरा नहीं दिखाएंगे

Gold Price : धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम, चांदी में 2,000 रुपए की तेजी

अगला लेख