संसद में गतिरोध के खिलाफ अनशन करेंगे भाजपा सांसद : मोदी

Webdunia
शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (14:47 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्ष पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया और संसद में गतिरोध के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। मोदी ने घोषणा की कि भाजपा सांसद इसके विरोध में 12 अप्रैल को देशभर में अनशन करेंगे।
 
भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा समावेशी राजनीति कर रही है जबकि विपक्ष विभाजनकारी एवं नकारात्मक राजनीति कर रहा है, क्योंकि वह हमारी पार्टी के उत्थान से हताश हो गया  है।
 
दलितों के विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर विपक्षी दलों द्वारा सरकार को घेरने के प्रयासों के बीच मोदी ने कहा कि भाजपा सांसद एवं अन्य नेता 14 अप्रैल से 5 मई के बीच 20,844 ऐसे गांवों में रात गुजारेंगे, जहां अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है और उन्हें केंद्र की विभिन्न जनकल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
 
कुमार ने कहा कि भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास यात्रा' का भी आयोजन करेगी। शुक्रवार को भाजपा का 38वां स्थापना दिवस होने के बीच मोदी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं लोगों के आशीर्वाद से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने सभी दिवंगत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भी नमन किया। 
 
उन्होंने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने के लिए बलिदान दिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख