भाजपा ने मोदी को सराहा, भारत ने पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग किया

Webdunia
रविवार, 11 मई 2025 (12:57 IST)
BJP Praises Modi : भाजपा ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के साथ संबंधों के नियमों को फिर से लिखा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए कहा कि पाकिस्तान ने विनाशकारी नुकसान झेलने के बाद सहमति बनाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में केवल 72 घंटे में भारत ने पाकिस्तान के साथ संबंधों के नियमों को पुन: लिख दिया है।
 
भंडारी ने कहा कि भारत ने रणनीतिक संकल्प के साथ पाकिस्तान के परमाणु झांसे को उजागर किया, लाहौर से रावलपिंडी तक पाकिस्तानी सैन्य क्षेत्रों में भीतर तक हमला किया और मुनिरके एवं बहावलपुर में जैश और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मुख्यालयों को नष्ट कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि एक स्पष्ट संदेश दिया गया है: पाकिस्तान की एक इंच जमीन भी भारत की पहुंच से बाहर नहीं है। सिंधु जल संधि को निलंबित कर पाकिस्तान को आर्थिक रूप से पंगु बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत ने वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान के आतंकवादी तंत्र को उजागर करके पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग कर दिया है।
 
 
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को घोषणा की थी कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की। उन्होंने कहा, उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष शनिवार को शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

नहीं रही शेफाली जरीवाला, कांटा लगा गर्ल का 42 वर्ष की उम्र में निधन

ट्रंप ने कनाडा से व्यापार वार्ता रोकी, IT कंपनियों पर टैक्स बना वजह

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल

अगला लेख