सनातन पर उदयनिधि के बयान पर बवाल, भाजपा का I.N.D.I.A गठबंधन से सवाल

Webdunia
रविवार, 3 सितम्बर 2023 (12:18 IST)
Udayanidhi controversial statement on sanatan : स्टालिन के बेटे और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म की तुलना मलेरिया और डेंगू से करने पर राजनीतिक बवाल मच गया। भाजपा ने इस मामले को हाथों हाथ लिया वहीं कांग्रेस, राजद समेत इंडिया गठबंधन में शामिल कई दलों ने बयान की निंदा की।

ALSO READ: स्टालिन के बेटे ने डेंगू और मलेरिया से की सनातन की तुलना, क्या बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किल?
भाजपा ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, घमंडिया गठबंधन का सच! मोहब्बत की दुकान की आड़ में कांग्रेस और राहुल गांधी 'सनातन धर्म के अंत' की बात करने वाली डीएमके का साथ दे रहे हैं। क्या घमंडिया गठबंधन 'सनातन धर्म' को खत्म करना चाहता है?
<

घमंडिया गठबंधन का सच!

मोहब्बत की दुकान की आड़ में कांग्रेस और राहुल गांधी 'सनातन धर्म के अंत' की बात करने वाली डीएमके का साथ दे रहे हैं।

क्या घमंडिया गठबंधन 'सनातन धर्म' को खत्म करना चाहता है? pic.twitter.com/raSarbTcUF

— BJP (@BJP4India) September 3, 2023 >
राज्यसभा सांसद और राजद नेता मनोज झा ने कहा कि कभी-कभी हमको प्रतीक मुहावरों के अंदर जाकर सोचना होगा...हिंदुस्तान का एक मिजाज रहा है, कई लोगों के सनातन में कई सारी विकृतियां हैं..क्या जाति व्यवस्था अच्छी चीज है।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि यह देश सभी धर्मों का सम्मान करने के लिए जाना जाता है। हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष है क्योंकि हमारे देश में विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं ताकि देश एकजुट रहे, लेकिन पिछले 9 वर्षों में, भाजपा ने धर्म का राजनीतिकरण किया है। यही कारण है कि कोई भी सामने आता है और धर्म के बारे में कुछ भी कहता है। जिसने यह कहा वह गलत है लेकिन धर्म का राजनीतिकरण करने के लिए भाजपा के नेता जिम्मेदार हैं।
 
 
 
इसके बाद सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में उदयनिधि ने कहा कि मैंने कभी भी सनातन धर्म का पालन करने वाले लोगों के नरसंहार का आह्वान नहीं किया। सनातन धर्म एक ऐसा सिद्धांत है जो लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटता है। मैं अपने कहे हर शब्द पर दृढ़ता से कायम हूं। मैंने उत्पीड़ितों और हाशिये पर पड़े लोगों की ओर से बात की, जो सनातन धर्म के कारण पीड़ित हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मालपुरा में 24 घंटे में सबसे ज्‍यादा 176 मिमी बारिश

चकाचौंध में खोना नहीं, दबाव लिये बिना खेलना: प्रधानमंत्री मोदी ने ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से कहा

राहुल गांधी की आंखों में आंसू, क्या बोला हाथरस हादसे का पीड़ित?

Excise Scam : CM केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट ने CBI से मांगा जवाब, अ‍ब इस तारीख को होगी मामले की अगली सुनवाई

मध्यप्रदेश में बनेगा दिल्ली की तरह एयर कार्गो हब :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख
More