Festival Posters

8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों के लिए BJP की लिस्ट जारी, देखें किसे कहां से मिला टिकट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 20 अगस्त 2024 (20:10 IST)
BJP Rajya Sabha Candidate list : भाजपा ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जॉर्ज कुरियन को मध्यप्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है। किरण चौधरी को हरियाणा से उम्मीदवार बनाया गया है। रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है। नौ राज्यों में राज्यसभा की 12 रिक्त सीट के लिए चुनाव तीन सितंबर को होगा।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को राज्यसभा की 9 सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन को मध्य प्रदेश से, जबकि रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से प्रत्याशी बनाया गया है।
 
पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, करीब दो माह पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी को हरियाणा से उम्मीदवार बनाया है। चौधरी ने मंगलवार सुबह हरियाणा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के रोहतक क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता पैदा हुई है। इस सीट के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन बुधवार है। विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या को देखते हुए पार्टी की इस सीट से जीत तय मानी जा रही है।
 
भाजपा ने वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा को बिहार से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बिहार से राज्यसभा की दूसरी सीट के लिये सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार हैं।
 
बिहार में राज्यसभा की दो सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। उच्च सदन की ये सीट विवेक ठाकुर (भाजपा) और मीसा भारती (राजद) के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई हैं।
 
भाजपा ने असम से मिशन रंजन दास और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली को, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य को उम्मीदवार घोषित किया है। ममता मोहंता हाल में ही बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। भट्टाचार्य भाजपा की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष हैं।
 
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तेली का असम की डिब्रूगढ़ संसदीय सीट से टिकट काट दिया था और उनकी जगह केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनावाल को उम्मीदवार बनाया गया था। भाजपा सूत्रों ने कहा कि तेली को इसी की भरपाई के रूप में राज्यसभा सीट से नवाजा गया है।
 
सोनोवाल और कामाख्या प्रसाद तासा के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण असम से राज्यसभा की दो सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता हुई है। सोनोवाल की डिब्रूगढ़ और तासा की काजीरंगा से जीत के बाद असम से राज्यसभा की दो सीट खाली हुई हैं।

पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और बिप्लब देब के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के कारण क्रमश: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के उप-चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली के प्रदूषण से CJI सूर्यकांत की बिगड़ी तबीयत, कई इलाकों में AQI 400 पार

वैष्णो देवी मेडिकल कालेज विवाद : भाजपा श्राइन बोर्ड के साथ, क्या बोले सीएम उमर

Weather Update : केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्‍यों में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, जानिए कैसा है देशभर का मौसम

LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुूंचा दिल्ली में प्रदूषण का मामला, 1 दिसंबर को सुनवाई

शेयर मार्केट में बंपर उछाल, सेंसेक्स 86000 पार, निफ्टी 14 माह बाद ऑल टाइम हाई

अगला लेख