Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में कूड़ा पॉलिटिक्स, केजरीवाल के पहुंचने से पहले गाजीपुर पहुंची भाजपा, दोनों आमने-सामने

हमें फॉलो करें दिल्ली में कूड़ा पॉलिटिक्स, केजरीवाल के पहुंचने से पहले गाजीपुर पहुंची भाजपा, दोनों आमने-सामने
, गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022 (11:30 IST)
देश की राजधानी में अब कूड़ा पॉलिटिक्स चल रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नोटों को लेकर दिए गए बयान के बाद आप और भाजपा आमने सामने आ गई है। वहीं केजरीवाल गुरुवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट पर जाने वाले हैं। हालांकि वे साइट पर पहुंचते उसके पहले ही भाजपा कार्यकर्ता वहां जमा हो गए। वहां आप और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन चल रहा है।

बता दें कि हाल ही में केजरीवाल ने नोट पर गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाने की मांग की थी। इसके बाद से भाजपा और आप के बीच जारी बयानबाजी यहां तक पहुंच गई है। राजनीति तब और ज्यादा गरमा गई जब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी नोट पर बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर लगाने की सलाह दे डाली।

इधर गुरुवार को सीएम अरविंद केजरीवाल गाजीपुर लैंडफिल साइट पर जाने वाले हैं। उनके पहुंचने के पहले ही उनका विरोध करने के लिए कई भाजपा कार्यकर्ता गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंच गए हैं। वे हाथ में तख्तियां लेकर केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कई भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में काले झंडे हैं और वो केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

दरअसल, राजधानी दिल्ली में कूड़े कचरे के पहाड़ को लेकर यह बवाल शुरू हुआ है। केजरीवाल ने कहा था कि वो गाजीपुर पहुंचने वाले हैं, उससे पहले यहां जोरदार हंगामा शुरू हो गया। दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता गाजीपुर में दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे थे, जिसके तुरंत बाद आप कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा और AAP कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बीच सुरक्षा के लिए भारी पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।
Edited by Navin Rangiyal

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bihar By Election 2022 : भाजपा ने अनंत सिंह पर लगाया चुनाव को प्रभावित करने का आरोप