हार्वर्ड की डिग्री का जिक्र नहीं... अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी पर लगाया राहुल के बारे में झूठ फैलाने का आरोप

Webdunia
रविवार, 26 मार्च 2023 (20:48 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) पर अपने भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया।  भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख मालवीय ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी के किसी भी चुनावी हलफनामे में हार्वर्ड की डिग्री का जिक्र नहीं है।

प्रियंका गांधी वाद्रा (लोकसभा की सदस्यता के लिए) अयोग्य करार दिए गए अपने भाई की तरह ही झूठ बोल रही हैं। क्या इस परिवार के बारे में ऐसा कुछ भी है, जो फर्जी नहीं है?
 
राहुल की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत राजघाट पर पार्टी के ‘संकल्प सत्याग्रह’ को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी के पास दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों-हार्वर्ड और कैंब्रिज की डिग्री है। आप उन्हें पप्पू बुलाते हैं।
 
मालवीय ने प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा वह यह भी नहीं बता सकते कि उन्होंने कितनी बार ‘पप्पू’ शब्द का जिक्र किया।
 
प्रियंका ने कहा कि ‘घमंडी सरकार’ के खिलाफ आवाज उठाने का समय आ गया है, क्योंकि राहुल गांधी को चुनाव लड़ने से रोकना देश और उसके लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor पर घमासान, भारतीय राजनीति में मीर जाफर और जयचंद की इंट्री

क्या है ऑपरेशन 'मीर जाफर', जिसमें हो रही है देश के गद्दारों की गिरफ्तारी, अब तक 13 गिरफ्त में

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों को फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

क्या है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, भारत में कितने मामले, वायरस से देश में कितना खतरा, सरकार कितनी तैयार, किन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

सभी देखें

नवीनतम

बारिश के कई दिन बाद भी बेंगलुरू में साई लेआउट जलमग्न, राहत कार्यों पर उठे सवाल

वाह रे पाकिस्‍तानी सेना, अपने ही देश के बच्‍चों पर दाग दिया ड्रोन, 4 मौतें, आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर हो रही थू थू

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 26 से ज्यादा नक्सली ढेर

Heavy rain in bangalore : बेंगलुरु में भारी वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त, IMD ने किया अलर्ट

कब और कैसे बनी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI, जानिए कैसे चुना जाता है ISI का चीफ

अगला लेख