Hanuman Chalisa

भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- संकट के समय वे गैरजिम्मेदाराना सवाल उठा रहे

Webdunia
बुधवार, 8 जुलाई 2020 (15:04 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कोरोना संकट सहित अन्य चुनौतियों से बहुत कुशलता और संजीदगी से निपट रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे समय में कांग्रेस के नेता गैरजिम्मेदाराना सवाल उठा रहे हैं।
 
भाजपा महासचिव पी. मुरलीधर राव ने कहा कि इस संकट की घड़ी में विपक्ष को गरीबों के उत्थान के लिए हो रहे कार्यों में साथ देना चाहिए, सेवा में लगना चाहिए। लेकिन प्रतिपक्ष के नेता अपनी पार्टी के इतिहास के अनुसार गैरजिम्मेदाराना प्रश्न करते रहते हैं। ये सब जनता देख रही है।
ALSO READ: COVID-19 : जरूरतमंदों की सहायता को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने की भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ
उन्होंने कहा कि गैरजिम्मेदार विपक्ष कैसा होता है, इसका नमूना कांग्रेस ने देश के सामने पेश किया है। जनसंघ और भाजपा से कांग्रेस को सीखना चाहिए था। हमने 1948, 1962, 1965 और 1971 के युद्धों के दौरान प्रतिपक्ष की तरह व्यवहार किया, न कि सरकार के दुश्मन की तरह।
 
भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ने कभी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दुश्मन देशों को मजबूती नहीं दी। आज मोदी सरकार गरीबों के साथ-साथ देश के विकास और अर्थव्यवस्था का ध्यान रख रही है और दुनिया के समक्ष नेतृत्व का एक मॉडल पेश कर रही है।
 
राव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुद को 'वाइजमैन' की तरह दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें (राहुल गांधी) नेता के रूप में स्वीकार कर कांग्रेस का क्या हाल हुआ, आप सभी को पता है।
ALSO READ: भाजपा का हमला, कांग्रेस ने पाकिस्तान और चीन को किया 'भूदान'
भाजपा नेता कहा कि मोदी सरकार इस संक्रमण काल में जनता की जरूरतों को पहचानकर समाधान के रास्ते निकाल रही है और कोरोना संकट की चुनौती का आज पूरा देश और संपूर्ण विश्व सामना कर रहा है और दुनिया के संकट के मुकाबले भारत का संकट कई गुना अधिक चुनौतीपूर्ण है।
 
उन्होंने कहा कि इस संकट काल में प्रधानमंत्री सामने से आकर देश का नेतृत्व कर रहे हैं। यह संकट संपूर्ण विश्व की आबादी के स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर बहुत ज्यादा प्रतिकूल असर डालने वाला है। मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कोरोना संकट का गत महीनों में बहुत कुशलता और संजीदगी के साथ सामना किया है। सभी को साथ लेकर सरकार इस चुनौती से निपट रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

अगला लेख