Festival Posters

जज वर्मा के मामले पर बोली भाजपा, कोर्ट के मामलों में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (17:08 IST)
Judge yashwant verma case : भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के आवास से भारी मात्रा में नकदी मिलने पर शुक्रवार को सतर्कतापूर्वक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी को अदालतों के मामलों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए और प्रधान न्यायाधीश इस मुद्दे पर पहले से ही संज्ञान ले चुके हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के यहां स्थित आधिकारिक आवास से बड़ी नकद राशि बरामद होने की घटना के बाद न्यायपालिका को लेकर एक असहज स्थिति का माहौल बना है। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि भारत के प्रधान न्यायाधीश ने इस मामले पर फैसला लिया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के यहां स्थित आधिकारिक आवास से बड़ी नकद राशि बरामद होने की घटना के बाद न्यायपालिका को लेकर एक असहज स्थिति का माहौल बना है।
ALSO READ: जज के घर मिला कैश, राज्यसभा में उठा मामला
उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ सरकारी अधिकारियों ने उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम को न्यायमूर्ति वर्मा के आवास में लगी भीषण आग के बाद वहां से बड़ी मात्रा में नकद राशि बरामद होने की जानकारी दी जिसके बाद कॉलेजियम ने कार्रवाई की।
ALSO READ: जज के घर से भारी नकदी बरामद, दिल्ली हाईकोर्ट में क्या बोले वरिष्‍ठ वकील?
भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उल्लेख किया कि न्यायमूर्ति वर्मा ने लोकपाल के निर्देशानुसार शिबू सोरेन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच रोक दी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं और उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्च विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास झामुमो की कमान है। आग लगने के समय जज घर पर नहीं थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

लखीमपुर खीरी : गुजरात में पकड़े गए 3 आतंकियों में शामिल सुहैल के घर से छापेमारी में काले रंग का कपड़ा ATS ने किया बरामद

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

बिहार के चुनावी मैदान में भी परिवारवाद रहा हावी, जीतनराम के बहू, समधन और दामाद जीते, लालू के बेटे तेजप्रताप को मिली शिकस्‍त

सीएम योगी की निगरानी में अयोध्या में होगा भव्य कार्यक्रम, 6000 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

लैंड बैंक विस्तार के लिए प्लग एंड प्ले मॉडल लागू करें : मुख्यमंत्री

अगला लेख