भाजपा का दावा, केजरीवाल ने AAP के स्वयंसेवियों को दी जॉब, सरकार ने दिया वेतन

Webdunia
शनिवार, 8 जुलाई 2023 (14:14 IST)
Delhi News : भाजपा ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के कई स्वयंसेवियों को नौकरियां दी गईं और उनके वेतन का भुगतान दिल्ली सरकार के राजकोष से किया जा रहा था।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जो केजरीवाल के लिए काम करते थे, लेकिन उन्हें वेतन दिल्ली सरकार से मिलता था। अभी ‘आप’ ने इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
 
भाजपा ने यह आरोप तब लगाया है, जब उपराज्यपाल वी के सक्सेना के निर्देश पर सेवा विभाग ने विशेषज्ञों, फेलो और सलाहकारों के रूप में भर्ती किए गए 437 लोगों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
 
त्रिवेदी ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और ‘आप’ का एक नया रूप सामने आया है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकारी पदों पर रहते हुए पार्टी का काम करने के लिए सरकारी वेतन पर भर्ती किया जाता है।
 
दिल्ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि 116 लोगों के नाम सामने आए हैं, जो सरकार से वेतन पाने के बावजूद ‘आप’ के लिए काम कर रहे थे। इन्होंने अपने सोशल मीडिया खाते डिलीट कर दिए हैं। सचदेवा ने इस मुद्दे पर उपराज्यपाल सक्सेना से कार्रवाई करने की भी मांग की।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चुनाव हारने पर भी रवनीत सिंह बिट्टू को BJP ने बनाया मंत्री, अमित शाह ने निभाया वादा

MP : आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली सावित्री ठाकुर मोदी सरकार में बनीं राज्यमंत्री

कौन-कौन बना मोदी कैबिनेट में मंत्री, किसे मिला राज्यमंत्री का दर्जा, देखें List

इंदौर के BJP कार्यालय में लगी आग, PM मोदी के शपथ ग्रहण के दौरान मन रहा था जश्न

शिवखोड़ी से लौट रही यात्री बस पर आतंकी हमला, 10 की मौत, 33 जख्‍मी

सभी देखें

नवीनतम

कंगना थप्पड़ विवाद : किसान संगठनों ने CISF महिला कांस्टेबल के समर्थन में निकाला मार्च

पंकज चौधरी : मोदी कैबिनेट में फिर ली मंत्री पद की शपथ, पार्षद से की राजनीतिक जीवन की शुरुआत, 7 बार के सांसद

अन्नपूर्णा देवी दूसरी बार बनीं मंत्री, 2019 के कैबिनेट में भी मिली थी जगह

चुनाव हारने पर भी रवनीत सिंह बिट्टू को BJP ने बनाया मंत्री, अमित शाह ने निभाया वादा

MP : आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली सावित्री ठाकुर मोदी सरकार में बनीं राज्यमंत्री

अगला लेख
More