प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

Webdunia
गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 (14:38 IST)
BJP targets Priyanka Gandhi: भाजपा ने बृहस्पतिवार को गांधी परिवार पर तीखा हमला करते हुए वायनाड (Wayanad Lok Sabha by-election 2024) से प्रियंका गांधी वाद्रा को उम्मीदवार बनाए जाने को वंशवादी राजनीति की जीत और योग्यता की हार क़रार दिया। भाजपा ने प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति को लेकर भी सवाल उठाए हैं। 
 
खरगे का अपमान : भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रियंका गांधी के चुनावी हलफनामे में संपत्ति की घोषणा में विसंगतियों का दावा किया। साथ ही उन्होंने गांधी परिवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के अंदर नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान किया। ALSO READ: प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप
 
संपत्ति पर सवाल : उन्होंने केरल की वायनाड सीट से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गांधी परिवार के भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति की जीत और प्रतिभा की हार है। भाटिया ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में जो संपत्ति घोषित की है, वह उनकी और उनके पति रॉबर्ट वाद्रा की संपत्ति से बहुत कम है। ALSO READ: प्रियंका गांधी ने दाखिल किया नामांकन, राहुल बोले- वायनाड को मिलेंगे 2 सांसद
 
उन्होंने कहा कि चुनावी हलफनामे में घोषित रॉबर्ट वाद्रा की संपत्ति आयकर विभाग की ओर से की गई मांग से कम है। आयकर विभाग ने कुल 75 करोड़ रुपए की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका का चुनावी हलफनामा गांधी परिवार और रॉबर्ट वाड्रा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की स्वीकारोक्ति है। गांधी परिवार पर वंशवादी राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रियंका गांधी को अब तक पदोन्नत ही किया गया है, इसके बावजूद कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर सकीं। ALSO READ: प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहती हैं वायनाड में उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नव्या हरिदास
 
कांग्रेस में योग्यता की जगह नहीं : भाटिया ने कहा कि उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था और पार्टी ने 80 लोकसभा सीटों में से सिर्फ एक पर जीत दर्ज की। लेकिन प्रियंका गांधी को प्रमोट कर 2020 में पूरे उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का प्रभारी बना दिया गया। कांग्रेस ने 2022 में 403 विधानसभा सीटों में से सिर्फ दो सीटें जीतीं। फिर भी उन्हें वायनाड लोकसभा उपचुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में योग्यता के लिए कोई जगह नहीं है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। 
 
कितनी है प्रियंका की संपत्ति : अपने नामांकन पत्र में प्रियंका ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 46.39 लाख रुपए से अधिक की कुल आय भी घोषित की है, जिसमें किराए की आय और बैंकों और अन्य निवेशों से ब्याज शामिल है। अपनी संपत्तियों और देनदारियों का विवरण देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके पास 4.24 करोड़ रुपए से अधिक की चल संपत्ति है, जिसमें तीन बैंक खातों में अलग-अलग राशि की जमा रकम, म्यूचुअल फंड और पीपीएफ में निवेश, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा द्वारा उपहार में दी गई होंडा सीआरवी कार और 1.15 करोड़ रुपए मूल्य का 4400 ग्राम (सकल) सोना शामिल है। 
 
उनके हलफनामे के अनुसार हिमाचल प्रदेश के शिमला में उनके पास एक स्व-अर्जित आवासीय संपत्ति है, जिसकी वर्तमान कीमत 5.63 करोड़ रुपए से अधिक है। प्रियंका ने अपने हलफनामे में अपने पति की चल-अचल संपत्तियों का भी ब्योरा दिया है। हलफनामे के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा के पास 37.9 करोड़ रुपए से अधिक की चल संपत्तियां और 27.64 करोड़ रुपए से अधिक की अचल संपत्तियां है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी बोले- इस साल UP को मिलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, दोगुनी हुईं MBBS की सीटें

मोदी और जर्मन चांसलर शोल्ज के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध पर विस्तृत चर्चा

इलाज में डॉक्टर की लापरवाही कब? सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में बताया

राजस्थान में शासन, नहीं कुशासन है : अशोक गहलोत

Gujarat : वाव सीट पर BJP और कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, उपचुनाव में इन चेहरों के बीच होगा मुकाबला

अगला लेख