भाजपा का स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं से क्या बोले मोदी...

Webdunia
गुरुवार, 6 अप्रैल 2017 (11:35 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गुरुवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह 'अभिमान' की बात है कि देश के सभी वर्गों ने पार्टी में विश्वास जताया है। 
मोदी ने ट्वीट किया, 'भाजपा के स्थापना दिवस पर मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के पूरे परिवार को बधाई देता हूं जो पूरे भारत में काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि हम भाजपा कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों की कड़ी मेहनत को गौरव के साथ याद करते हैं जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपनी कोशिशों से पार्टी को खड़ा किया। मोदी ने आज भाजपा मुख्यालय पर दीन दयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की। 
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यह गौरव की बात है कि भारत और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है। मोदी ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
मोदी ने कहा कि अंत्योदय के मंत्र का पालन करते हुए हम भारत, खासकर गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने के अपने प्रयासों को पूरे जोश से आगे बढ़ाते रहेंगे। भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 में हुई थी।
 
भाजपा के प्रमुख अमित शाह ने भी ट्वीट कर कहा कि पार्टी ने पिछले 37 सालों से राष्ट्र की सेवा में खुद को समर्पित कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के चलते अच्छे इरादों और वैचारिक नींव के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है। मैं कार्यकर्ताओं के सामने नतमस्तक होता हूं।
 
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व 1980 में भाजपा का गठन किया गया था। वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष थे। (एजेंसियां)
Show comments

जरूर पढ़ें

Pok पर हमला कोई रोक नहीं सकता, आतंकी ट्रेनिंग कैंप तबाह करने का भारतीय सेना का प्लान तैयार, LoC पर खौफ

मोदी सरकार के मुरीद हुए राहुल गांधी, जातीय जनगणना के फैसले पर क्या बोले

बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे

786 पाकिस्तानी भारत से गए, 1465 भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे

हिंदू हो या मुसलमान और मेरे सामने पति को मार दिया, राहुल से लिपटकर रो पड़ीं मृतक की पत्नी

सभी देखें

नवीनतम

Motorola Edge 60 Pro : 6000mAh बैटरी वाला तगड़ा 5G फोन, जानिए भारत में क्या है कीमत

इन किसानों के खातों में नहीं आएगी PM KISAN योजना की किस्त

मतदाता सूची से हटेगा मृतकों का नाम, RGI से पंजीकृत मौतों की सूची मांगेगा EC

भारत ने अमेरिका को बता दिए अपने इरादे, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- पहलगाम हमले के गुनहगारों को सजा दिला कर रहेंगे

संवैधानिक संस्थाएं अपने दायरे में रहें तभी होता है परस्पर सम्मान : उपराष्ट्रपति धनखड़

अगला लेख