TMC के रणनीतिकार प्रशांत किशोर का दावा, बंगाल चुनाव में BJP ने किया दहाई का आंकड़ा पार तो छोड़ दूंगा काम

Webdunia
सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (11:37 IST)
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले राजनीति पूरे उफान पर है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। इस रोड शो के बाद टीएमसी के खेमे में खलबली मच गई है। 
ALSO READ: ब्रिटेन में Coronavirus के नए स्ट्रेन का कहर, 70 प्रतिशत ज्यादा संक्रमण का खतरा, कई हिस्सों में सख्त Lockdown
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया है। प्रशांत किशोर का कहना है कि अमित शाह का बंगाल दौरा मीडिया की बनाई हुई छवि है। 
किशोर ने कहा कि यह भी कहा कि बीजेपी चुनाव परिणामों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी। प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया कि मीडिया के समर्थित पक्ष द्वारा बढ़ा चलाकर दिखाया गया।
 
वास्तव में बीजेपी को दहाई का आंकड़ा पार करने में भी मुश्किल होगी। कृपया इस ट्वीट को सेव कर लें और अगर बीजेपी अच्छा करती है तो मैं यह काम छोड़ दूंगा। प्रशांत किशोर के इस ट्‍वीट के बाद भाजपा महासचिव और बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सुनामी है।
प्रशांत किशोर का यह बयान गृहमंत्री अमित शाह को दो दिन के बंगाल दौरे के बाद आया है। रविवार को बंगाल दौरे के आखिरी दिन अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि चुनाव तक ममता बनर्जी अकेली रह जाएंगी। उन्होंने बीजेपी को सत्ता मिलने पर पांच साल में सोनार बांग्ला यानी सोने जैसा बंगाल बनाने की बात कही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

‘ऑपरेशन महादेव’, जानिए कैसे मिला सेना के अभियान को यह कोड नेम, क्या है महत्व

अगला लेख