भाजपा का आरोप, तृणमूल नेताओं का धरना शाहजहां शेख को बचाने की कोशिश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 (06:00 IST)
BJP's allegations against Trinamool leaders : भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को यहां निर्वाचन आयोग के कार्यालय के बाहर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के धरने को 'चुनावी हथकंडा' करार दिया और आरोप लगाया कि ममता बनर्जी नीत पार्टी संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को बचाने का हरसंभव प्रयास कर रही है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, तृणमूल कांग्रेस के  नेता भारत के संविधान और लोकतंत्र की परवाह नहीं करते हैं। अगर किसी ने  संविधान, संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र का अपमान किया है तो वह तृणमूल  कांग्रेस के नेता हैं। वे शाहजहां शेख को बचाने के लिए नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल नेताओं का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में अपनी हार को भांप  चुके पार्टी की हताशा को दिखाता है।
 
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने से जुड़े कथित  मामलों में मुख्य आरोपी शेख को फरवरी में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर  हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। ईडी के दल ने राशन वितरण घोटाला  मामले की जांच के तहत पांच जनवरी को क्षेत्र में छापा मारा था।
ALSO READ: कांग्रेस के लिए कितना खुला है तृणमूल कांग्रेस का दिल, क्या कहते हैं TMC नेता?
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), प्रवर्तन  निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग के प्रमुखों को बदलने की मांग को लेकर  निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं  को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया।
 
तृणमूल कांग्रेस का 10 सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से  मिलने के बाद आयोग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। उन्होंने आयोग से लोकसभा चुनावों में समान अवसर सुनिश्चित करने और विपक्षी  दलों और नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ को रोकने का आग्रह  किया।
ALSO READ: तृणमूल कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, भाजपा को चुनौती देंगे ये 42 दिग्गज
बनर्जी पर निशाना साधते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में पूरी तरह  से अराजकता है लेकिन तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री  केवल शेख की रक्षा और बचाव के बारे में चिंतित हैं। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सबसे  ज्यादा राजनीतिक हत्याएं पश्चिम बंगाल में हुई हैं। ममता बनर्जी का संविधान में  कभी विश्वास नहीं रहा। वह केवल शाहजहां शेख पर भरोसा करती हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

Ballistic Missiles : भारत का रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ा कदम, पृथ्वी-2 और अग्नि-1 मिसाइल का किया सफल परीक्षण

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

एयर होस्टेस की पढ़ाई करने वाली युवती को फंसाया, धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा का मेरठ कनेक्शन, मानसिक-शारीरिक शोषण की पूरी कहानी

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

अगला लेख