बड़ी खबर! इस खिड़की से कालाधन बनेगा सफेद

Webdunia
बुधवार, 1 जून 2016 (07:39 IST)
नई दिल्ली। देश में जमा कालेधन के खुलासे के उद्देश्य से आज से चार महीने के लिए अनुपालना खिड़की खुलेगी। इसके तहत घोषित संपत्ति या कालेधन के वर्तमान बाजार मूल्य का 45 प्रतिशत कर, जुर्माना और अधिभार के रूप में चुकाना होगा। इस सुविधा का लाभ भ्रष्टाचार के जरिए संपत्ति अर्जित करने वालों को नहीं मिलेगा।
 
आयकर घोषणा स्कीम के तहत 30 नवंबर तक जो लोग अपनी अघोषित संपत्तियों का खुलासा करेंगे उन्हें उस संपत्ति के वर्तमान बाजार मूल्य का 45 प्रतिशत कर, जुर्माना और अधिभार के रूप में देना होगा।
 
वित्त मंत्रालय ने इस स्कीम के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए ऑनलाइन अभियान भी चलाया है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने इस संबंध में लगातार पूछे जा रहे 14 सवालों के उत्तर भी दिए थे। एक परिपत्र के जरिए इस योजना के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया था। 
 
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि जिन लोगों के पास अघोषित संपत्ति है और वे चैन की नींद सोना चाहते हैं तो उन्हें 1 जून से खुल रही अनुपालन खिड़की का उपयोग करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया जाएगा तो उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी।
 
योजना के तहत घोषित संपत्ति के भविष्य में बेचे जाने पर पूंजीगत लाभ देना होगा। इसके साथ ही प्रत्‍यक्ष कर विवाद एवं समाधान योजना भी बुधवार से शुरू हो रही है। प्रत्‍यक्ष कर विवाद एवं समाधान योजना को वित्‍त अधिनियम 2016 में शामिल कर लिया गया है। 
 
इसके तहत कर बकाया और विशेष कर से संबंधित घोषणा 31 दिसंबर 2016 से पहले की जा सकती है। इस संबंध में प्रासंगिक नियम और फॉर्म की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख