कालाधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘लक्षित हमले’ के लिए शाह ने की मोदी की सराहना

Webdunia
मंगलवार, 8 नवंबर 2016 (23:55 IST)
नई दिल्ली। कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘लक्षित हमले’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए भाजपा प्रमुख अमित शाह ने आज रात मोदी द्वारा घोषित किए गए इन उपायों को ‘सख्त लेकिन समय से उठाया गया ऐतिहासिक कदम’ बताया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी ने लोगों से किए गए वादों को पूरा करने की अपनी अडिग प्रतिबद्धता एक बार फिर से प्रदर्शित की है।
 
शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार, कालाधन, हवाला और नकली नोटों के रैकेट को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए मोदी द्वारा घोषित किए गए ये निर्णय अति आवश्यक थे और लंबे समय में इनसे गरीबों, मध्यम वर्गों और नव मध्यम वर्गों की जिंदगी में आर्थिक समृद्धि लाने में मदद मिलेगी।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ हमें कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी जी के इस लक्षित हमले पर गर्व है। 500 और 1,000 रुपए के नोटों को बंद करने के उनके निर्णय से भ्रष्टाचार को खत्म करने में काफी मदद मिलेगी। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मैं केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं।’’ इस बीच, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया।
 
प्रधानमंत्री द्वारा टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम संदेश दिए जाने के कुछ मिनटों बाद नायडू ने कहा, ‘‘यह कालाधन को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे भ्रष्टाचार को खत्म करने का भी मार्ग प्रशस्त होगा।’’ (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख