Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, अमृतसर के निरंकारी भवन में धमाका, 3 की मौत, बाइक से आए थे हमलावर

Webdunia
रविवार, 18 नवंबर 2018 (12:52 IST)
अअमृतसर। पंजाब में अमृतसर के गांव अदलीवाल में रविवार सुबह निरंकारी सत्संग डेरे पर अज्ञात मोटरसाइकल सवारों ने बम फेंका जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस महानिरीक्षक (बॉर्डर रेंज) एसपी एस. परमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह राजासांसी के गांव अदलीवाल स्थित निरंकारी सत्संग भवन पर सत्संग समागम के दौरान मोटरसाइकल सवार 2 अज्ञात लोगों ने बम फेंका। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को अमृतसर के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। बम की जांच के लिए फोरेंसिक जांच दल को बुलाया गया है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निरंकारी भवन के गेट पर तैनात महिलाकर्मी को नकाबपोश आतंकवादियों ने पिस्तौल दिखाकर काबू में लिया और उसके बाद वे भवन में घुसकर बम फेंककर फरार हो गए।
 
हमले के पश्चात इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। बटाला स्थित निरंकारी भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) परमपाल सिंह गांधी और पुलिस अधीक्षक (डी.) हरपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के कुख्यात आतंकवादी जाकिर मूसा और जैश-ए-मोहम्मद संगठन के कई आतंकियों को अमृतसर में देखे जाने के पश्चात पिछले 3 दिनों से राज्य में हाईअलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त खुफिया एजेंसियां भी किसी आतंकी हमले की आशंका जाहिर कर चुकी हैं। इसके बावजूद राज्य पुलिस कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम करने में असफल रही है।
 
इससे पहले जालंधर के मकसूदां पुलिस थाने पर भी कश्मीरी आतंकवादी ग्रैनेड से हमला कर चुके हैं। इस संबंध ने पुलिस ने जालंधर के शिक्षण संस्थान से जाकिर मूसा के चचेरे भाई सहित 4 आतंकी छात्रों को गिरफ्तार किया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सस्ता हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 11 दिन में कितने बढ़े दाम?

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान