Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अरुणाचल में हिमस्खलन की चपेट में आए 7 जवानों के शव मिले

हमें फॉलो करें अरुणाचल में हिमस्खलन की चपेट में आए 7 जवानों के शव मिले
, मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (17:44 IST)
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के कामेंग क्षेत्र में मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद से लापता सेना के 7 जवानों के शव मिले हैं।
 
सेना ने कहा कि खराब मौसम में हिमस्खलन और ऊंचाई वाले कामेंग सेक्टर में बर्फबारी के बीच गश्ती दल प्रभावित हुआ था। दुर्भाग्य से इसमें शामिल सभी जवानों की सभी प्रयासों के बावजूद जान नहीं बचाई जा सकी। 
 
14 हजार 500 फुट की ऊंचाई पर स्थित क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के साथ मौसम काफी खराब है। सैनिकों के शवों को हिमस्खलन स्थल से निकटतम सैन्य चिकित्सा सुविधा केन्द्र में स्थानांतरित किया जा रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन होने से उसमें भारतीय सेना के कम से कम 7 जवान फंस गए थे। अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने कहा कि सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे और वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए। इलाके में पिछले कुछ दिन से मौसम खराब है और भारी बर्फबारी हो रही है। (फाइल फोटो)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिलावट से मुक्ति अभियान में स्वास्थ्य मंत्री ने 3 चलित प्रयोगशालाओं को दिखाई हरी झंडी