dipawali

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, Boeing ने शुरू किया अपाचे हेलीकॉप्टर का उत्पादन

Webdunia
बुधवार, 16 अगस्त 2023 (18:10 IST)
Boeing starts production of Apache helicopter : रक्षा विनिर्माण क्षेत्र की प्रमुख अमेरिकी कंपनी बोइंग ने बुधवार को कहा कि उसने भारतीय सेना को दिए जाने वाले अपाचे हेलीकॉप्टर का उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी कुल 6 एएच-64ई अपाचे हेलीकॉप्टर भारतीय सेना को सौंपेगी।
 
एएच-64 अपाचे दुनिया के सबसे उन्नत बहुउद्देश्ईय लड़ाकू हेलीकाप्टरों में से एक है। कंपनी ने कहा, बोइंग ने भारतीय सेना को सौंपे जाने वाले अपाचे हेलीकॉप्टर का उत्पादन एरीजोना के मेसा में शुरू कर दिया है। बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलील गुप्ते ने कहा कि भारत की रक्षा क्षमताओं का समर्थन करते हुए बोइंग एक और महत्वपूर्ण  उपलब्धि हासिल करने पर बहुत खुश है।
 
उन्होंने कहा, एएच-64 की उन्नत तकनीक और प्रमाणित प्रदर्शन, भारतीय सेना की परिचालन तैयारियों और उसकी रक्षा क्षमताओं को और मजबूत बनाने में मदद करेगा। भारतीय सेना के अपाचे की आपूर्ति 2024 तक निर्धारित है।
 
बोइंग के मेसा केंद्र की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टीना उपाह ने कहा, एएच-64ई दुनिया का प्रमुख लड़ाकू हेलीकॉप्टर बना  हुआ है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

आत्मनिर्भर भारत अब केवल एक विचार नहीं, बल्कि साकार होती हकीकत है : योगी आदित्यनाथ

ब्रह्मोस सिर्फ भारत नहीं बल्कि दुनिया में अपने मित्र देशों की रक्षा करने का सबसे सक्षम हथियार : योगी आदित्यनाथ

हम पाकिस्तान को जन्म दे सकते हैं तो... आगे बोलने की जरूरत नहीं, राजनाथ की धमकी

करो या मरो के मुकाबले में भारत के सामने अजेय इंग्लैंड, पर तैयारी तगड़ी

Jio ने दिवाली पर भारतीय सैनिकों को दिया कनेक्टिविटी का तोहफा, चिनार कोर और कश्मीर के गुरेज में लगाए 5 नए टावर

अगला लेख