मुंबई और दिल्ली में मॉल्स को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में मॉल खाली कराया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 17 अगस्त 2024 (14:19 IST)
Bomb threat to malls in Delhi, Mumbai: वीकेंड में नवी मुंबई के इन-ऑर्बिट मॉल और दिल्ली एनसीआर में दो बड़े मॉल्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी के बाद दोनों ही स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि बाद में पता चला कि डीएलएफ में पुलिस ने मॉक ड्रिल की थी। 
 
जानकारी के मुताबिक नवी मुंबई के इन-ऑर्बिट मॉल के प्रबंधन को ई-मेल से मॉल को उड़ाने की धमकी मिली थी। वीकेंड होने के कारण मॉल में काफी भीड़ थी। धमकी के तत्काल बाद मॉल को खाली कराया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। 
 
‍दिल्ली एनसीआर में भी धमकी : दूसरी ओर, दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम के एंबियंस मॉल और नोएडा के डीएलएफ मॉल में बम की खबर के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। इन दोनों मॉल को भी मेल के जरिए धमकी दी गई है। हालांकि बाद में पता चला कि डीएलएफ मॉल में पुलिस ने मॉक ड्रिल की थी। 
 
गुरुग्राम में मॉल खाली कराया : गुरुग्राम के एंबियंस मॉल को दोपहर 12 बजे के लगभग मेल से बम रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल माल को खाली कराया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक तलाशी जारी थी। दरअसल, गुरुग्राम जिला प्रशासन को सुबह 10 बजे ईमेल के जरिए गुरुग्राम के सभी मॉल्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

अगला लेख