अभिनेत्री श्रीदेवी का अवॉर्ड पाकर भावुक हुए बोनी और बेटियां...

Webdunia
गुरुवार, 3 मई 2018 (22:45 IST)
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली स्थ‍ित विज्ञान भवन में आयोजित नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में विजेता हस्त‍ियों का सम्मान किया। इसी दौरान प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी प्रदान किया गया। ये अवॉर्ड उनके पति बोनी कपूर और बेटी जाह्नवी व खुशी ने ग्रहण किया। श्रीदेवी के लिए ये सम्मान पाकर उनके पति बोनी कपूर और उनकी बेटियां भावुक हो गए।


नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को ये सम्मान फिल्म 'मॉम' के लिए दिया गया है। श्रीदेवी के लिए ये सम्मान लेते समय पति बोनी कपूर और उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी भावुक हो गए। राष्ट्रपति कोविंद ने अभिनेत्री श्रीदेवी को याद करते हुए कहा कि उनका जाना उनके लाखों चाहने वालों के लिए निजी नुकसान है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी फिल्में शिक्षा और मनोरंजन दोनों करती हैं। एक भाषा के रूप में फिल्मों ने हिन्दी को काफी सशक्त बनाया है।

अवॉर्ड समारोह में राष्ट्रपति कोविंद ने अन्‍य विजेताओं में दिवंगत अभिनेता विनोद खन्‍ना, संगीतकार एआर रहमान, अभि‍नेता पंकज त्र‍िपाठी, गायिका शाशा त्र‍िरुपती, अभि‍नेता भनीता दास, अभिनेत्री दिव्या दत्ता और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को भी पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी विजेताओं का सम्मान किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख