Assam-Mizoram Dispute: असम पुलिस ने मिजोरम के 6 अधिकारियों को थाने बुलाने का भेजा नोटि‍स

Webdunia
शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (23:38 IST)
असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब 26 जुलाई को हुई हिंसक झड़प के मामले में कछार के डिप्टी एसपी कल्याण कुमार दास ने 2 अगस्त की सुबह 11 बजे मिजोरम के 6 पुलिस अधिकारियों को ढोलई पुलिस स्टेशन बुलाया है।

सोमवार को मिजोरम पुलिस की ओर से असम के अधिकारियों की एक टीम पर की गई गोलीबारी में असम पुलिस के 5 जवानों और एक आम व्यक्ति की मौत हो गई थी। साथ ही एक पुलिस अधीक्षक सहित 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

मामले में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-A), सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की रोकथाम अधिनियम 1984 की धारा 3 और आईपीसी की धारा 153A/447/336/379/333/307/302/427/147/148/149/120(B)/34 के तहत ढोलई थाने में केस दर्ज किया गया है। इसी को लेकर अब मिजोरम के अधिकारियों को तलब किया गया है।

मिजोरम के पुलिस अधिकारी को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि 'एक उचित और विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हुई है कि आपने कथित संज्ञेय अपराध किया है''

कहा जा रहा है कि वनलालवेना टीम से बच रहे हैं। सांसद की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मिजोरम के रेजिडेंट कमिश्नर ने असम पुलिस की जांच में शामिल होने के लिए वनलालवेना को दिए गए नोटिस को प्राप्त करने से इनकार कर दिया, इसलिए सीआईडी ​​टीम ने उनके आवास पर नोटिस चिपकाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

पीएम ऑफिस पहुंचाई गई फुकुशिमा की मिट्टी, पहली बार होगा इसका इस्तेमाल

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की, पुलिस को कर्जदार होने का अंदेशा

शेयर बाजार में बिकवाली का जोर, निफ्टी 25,000 से नीचे, क्यों बिगड़ी बाजार की चाल?

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

अगला लेख