सावधान, खतरनाक है बोतलबंद पानी...

Webdunia
शुक्रवार, 16 मार्च 2018 (12:30 IST)
नई दिल्ली। अगर आप बोतलबंद पानी पीते हैं तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार 90 फीसद बोतलबंद पानी में प्लास्टिक के छोटे टुकड़े मिले हैं। 
 
न्यूयॉर्क स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के अध्‍ययन में दुनिया भर के 9 देशों में बिकने वाले बोतलबंद पानी के 11 ब्रांड की जांच की गई। इसमें ब्राजील, चीन, भारत, इंडोनेशिया और अमेरिका शामिल हैं। भारत में मुंबई, दिल्ली और चेन्नई के अलग-अलग 19 स्थानों से ये सैंपल इकठ्ठा किए गए।
 
इस रिसर्च में जि‍न ब्रांड के नमूनों में 90 फीसद से ज्यादा प्लास्टिक की पहचान हुई, उसमें एक्वा, एक्वाफिना, दासानी, एवियन, नेस्ले प्‍योर लाइफ और सैन पेलेग्रिनो जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल थे। इनमें एक्वा और एक्वाफिना भारत में ज्यादा बिकते हैं।
 
शोधकर्ता ने बताया है कि प्लास्टिक के जो अवशेष पाए गए हैं उनमें पॉलीप्रोपाइलीन, नायलॉन और पॉलीइथाईलीन टेरेपथालेट शामिल हैं, इन सबका इस्तेमाल बोतल का ढक्कन बनाने में होता है। शोध में यह भी कहा गया है कि नल की पानी सबसे सुरक्षित है। बंद बोतल में पानी पीने से कई बिमारियां आपको लग सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

पुलिस ने महिला को पहनवाया सीट बेल्ट, 15 मिनट बाद हादसे में बची जान

LIVE: भूकंप के तेज झटकों से थर्राया रूस, सुनामी की चेतावनी

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

अगला लेख