बड़ी खबर, सुखोई विमान से दागी जाएगी ब्रह्मोस मिसाइल

Webdunia
मंगलवार, 14 नवंबर 2017 (12:56 IST)
हवा से जमीन में मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण पहली बार सुखोई 30MKI से किया जाएगा। यह परीक्षण इसी हफ्ते किया जाएगा।
 
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि इस हफ्ते बंगाल की खाड़ी में दो इंजन वाले सुखोई फाइटर जेट से ब्रह्मोस मिसाइल के हल्के वर्जन (2.4 टन) का परीक्षण किया जाएगा।
 
ब्रह्मोस मिसाइल का प्रयोग दुश्मन की सीमा में घुसकर आतंकी कैंप पर सटीक निशाने साधने में किया जा सकेगा। इस परीक्षण के बाद यह मिसाइल दुश्मनों के लिए और खतरनाक हो जाएगी।
 
इस परीक्षण के बाद ब्रह्मोस मिसाइल का प्रयोग सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अभियानों में भी किया जा सकेगा। इससे वह दुश्मन की सीमा में अंडरग्राउंड बंकरों पर भी निशाना साध सकेगी।
 
उल्लेखनीय है कि ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किमी और गति 2.8 मैच है। इससे जमीन और समुद्र पर निशाना साधा जा सकता है। भारत ने रूस के साथ मिलकर इसे तैयार किया है। इसे साल 2005 में पहली बार भारतीय सेना में शामिल किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

शुभांशु शुक्ला धरती पर लौटे, माता पिता की आंखों से निकले आंसू, जानिए क्या कहा?

क्या बंद होने वाला है 500 रुपये का नोट? जानें क्या है वायरल मैसेज और सच्चाई

LIVE : शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, ISS पर तिरंगा लहराकर धरती पर लौटे

फ्लाइट में फाइटिंग, 2 महिलाओं की लड़ाई के बाद दिल्ली लौटा विमान

पहले 'छक्का' बोलकर करते थे अपमान, आज कहते हैं ‘सैल्यूट मैडम’, जानिए ट्रांसजेंडर दिव्या ने बिहार पुलिस में कैसे बनाई अपनी पहचान

अगला लेख