जदयू-राजद गठबंधन का टूटना तय, राजग के लिए आएगी अच्छी खबर, किसने कहा ऐसा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 जनवरी 2024 (15:50 IST)
Breakup of JD(U)-RJD alliance certain : विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटकों के साथ जनता दल (United) की कथित नाखुशी के बीच बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक प्रमुख सहयोगी दल 'लोक जनशक्ति पार्टी' के नेता एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने नई दिल्ली में शनिवार को दावा किया कि राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन का टूटना 'शत-प्रतिशत' तय है।
 
नीतीश और लालू में मतभेद: पारस ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए 'अच्छी खबर' आएगी। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पारस ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बीच मतभेद गहरे हो गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि उनका गठबंधन टूटना 100 फीसदी तय है। 'खरमास' (हिन्दू मान्यता में अशुभ माना जाने वाला समय) समाप्त हो गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। एक शुभ अवधि शुरू हो गई है और जो भी होगा, वह भाजपा नेतृत्व वाले राजग के लिए अच्छा होगा।
 
पूरा देश राम मंदिर को लेकर उत्साह में डूबा : दलित नेता ने कहा कि बिहार समेत पूरा देश राम मंदिर को लेकर उत्साह में डूबा हुआ है और विपक्ष के लिए चुनाव में कोई संभावनाएं नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या इस मुद्दे का असर बिहार पर पड़ेगा, जहां राजद-जद(यू)-कांग्रेस-वाम गठबंधन को मजबूत माना जाता है? तो पारस ने कहा कि इन्हें लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि 'इंडिया' गठबंधन जल्द ही टूट जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : शुभांशु शुक्ला की आज अंतरिक्ष से वापसी

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

अगला लेख