पाकिस्तान खोद रहा था सुरंग, बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता...

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (08:02 IST)
जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को अर्निया सेक्टर में जीरोलाइन के पास 14 फुट लंबी एक सुरंग का पता लगाया जो अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से खोदी जा रही थी।
 
अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने इसके साथ ही घुसपैठ के एक बड़े प्रयास तथा संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया।
 
बीएसएफ के महानिरीक्षक राम अवतार ने बताया कि जीरोलाइन के पास जवानों ने करीब एक दर्जन लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं लेकिन वे लोग जवानों को देखकर भाग गए।
 
उन्होंने बताया कि सुरंग अभी पूरी नहीं हुई थी और यह पाकिस्तान की ओर से खोदी जा रही थी। इसकी ऊंचाई करीब तीन फुट और चौड़ाई ढाई फुट थी। बीएसएफ के सतर्क जवानों को सुबह सुरंग का पता लगा।
 
बल के गश्ती दल के कमांडर को कुछ संदेह हुआ और उन्होंने क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान शुरू किया जिससे सुरंग और युद्ध की तैयारी के अनुरूप भंडारों का पता लगा।
 
उन्होंने बताया कि वहां से बरामद सामग्री में अमेरिका निर्मित्त कंपास, दो मैग्जीन, 60 राउंड विस्फोटक और एक हथगोला आदि शामिल है। बरामद अधिकतर सामान पर पाकिस्तान के निशान थे।
 
सुरंग गतिविधि को पाकिस्तान का नापाक इरादा करार देते हुए अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ द्वारा समय से कार्रवाई किए जाने के कारण भारतीय धरती पर एक बड़ा हमला नाकाम हो गया। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख