Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, बोलीं कोई नहीं होगा उत्तराधिकारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, बोलीं कोई नहीं होगा उत्तराधिकारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 2 मार्च 2025 (14:27 IST)
Mayawati news in hindi : बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे जिंदा रहने तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी और मूवमेंट के हित में रिश्ते नातों का कोई महत्व नहीं है। 
 
मायावाती ने अपने भाई आनंद कुमार और रामजी गौतम को बड़ी जिम्मेदारी दी है। दोनों को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए पार्टी व मूवमेन्ट पहले है। भाई-बहन व उनके बच्चे तथा अन्य रिश्ते नाते आदि सभी बाद में हैं।

इससे पहले बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को निष्कासित कर दिया था। बसपा ने सिद्धार्थ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने आकाश आनंद के राजनीतिक करियर को भी खराब कर दिया है।
 
बसपा प्रमुख ने पहली बार आकाश पर कार्रवाई नहीं की है। मायावती ने 10 दिसंबर, 2023 को लखनऊ में देशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मायावती ने आकाश आनंद को अपने उत्तराधिकारी और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया। मायावती ने तब कहा था कि पार्टी और आंदोलन के हित में और आनंद के पूर्ण परिपक्वता हासिल करने तक यह निर्णय लिया है।
 
23 जून 2024 को बसपा प्रमुख मायावती ने फिर भतीजे आकाश आनंद को उत्तराधिकारी घोषित किया था। आकाश का राष्‍ट्रीय संयोजक का पद भी बहाल कर दिया गया। 
 
कौन हैं आकाश आनंद : आकाश आनंद मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश का जन्म 1995 में नोएडा में हुआ। नोएडा और गुरुग्राम से स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद आकाश ने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) किया। भारत लौटने के बाद उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों के साथ काम भी किया। वर्ष 2016 में आकाश आनंद ने सक्रिय राजनीति में आने का फैसला लिया। साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने आकाश को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया था।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: चमोली में सर्च ऑपरेशन का तीसरा दिन, 2 और मजदूरों के शव बरामद